scorecardresearch
 

टी20 के बाद अगला मिशन ODI वर्ल्ड कप 2027... कोच गंभीर ने बताया कब से शुरू होगी तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करेगी. हेड कोच गौतम गंभीर के मुताबिक आईपीएल 2026 के बाद इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू होगी. वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है, इसलिए टीम सही कॉम्बिनेशन और वहां की परिस्थितियों के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करेगी.

Advertisement
X
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Photo: ITG)
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Photo: ITG)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 होगा. टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन 50 ओवर का वर्ल्ड कप उसने आखिरी बार 2011 में जीता था. ऐसे में टीम 16 साल का इंतजार खत्म करना चाहेगी. भारत की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया कि टीम 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कब से शुरू करेगी.

कब शुरू होगी तैयारी

गौतम गंभीर ने आजतक से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच करीब 25 से 30 वनडे मैच खेले जाएंगे, इसलिए जल्दी योजना बनाना जरूरी है क्योंकि आजकल वनडे फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता.

यह भी पढ़ें: 'अगर संजू सैमसन शतक का सोचते तो 250 नहीं बनते...', गौतम गंभीर ने खोला टीम इंड‍िया के ड्रेसिंग रूम का राज

क्या बौले गौतम गंभीर

गंभीर ने कहा, 2027 वर्ल्ड कप की योजना आईपीएल के बाद शुरू होगी. आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच करीब 25-30 वनडे मैच हैं. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता, इसलिए जितनी जल्दी योजना बनाना शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना बेहतर होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पिता का एक मैसेज और छा गए अभिषेक शर्मा, खेली करियर की सबसे बेस्ट पारी

साउथ अफ्रीका में होगा वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका में होना है. गंभीर ने कहा कि साउथ अफ्रीका में क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता, इसलिए टीम को सही कॉम्बिनेशन और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो वहां की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें.

उन्होंने कहा कि चयनकर्ता और कोचिंग स्टाफ मिलकर इस पर काम करेंगे और आईपीएल 2026 खत्म होते-होते वर्ल्ड कप के लिए टीम का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement