scorecardresearch
 

Vastu Upay: चूड़ियों से जुड़ी ये चूक कर देगी कंगाल! जान लें वास्तु का नियम

Vastu Upay: क्या आप भी अनजाने में टूटी या चटकी हुई चूड़ियां पहनती हैं? जानें चूड़ियां पहनने से जुड़े वो जरूरी नियम, जो आपके वैवाहिक जीवन और घर की सुख-समृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं. मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए आज ही सुधारें ये गलतियां.

Advertisement
X
ना करें चूड़ियों से जुड़ी ये गलतियां
ना करें चूड़ियों से जुड़ी ये गलतियां

Vastu Upay: हिंदू संस्कृति में सोलह श्रृंगार की अपनी ही एक अलग जगह है. इनमें हाथों की खनकती चूड़ियां न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि इन्हें सौभाग्य और खुशहाली का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है. ज्योतिष की मानें तो चूड़ियों का सीधा कनेक्शन धन की देवी मां लक्ष्मी और ऐशो-आराम देने वाले शुक्र ग्रह से है. लेकिन कई बार हम अनजाने में चूड़ियां पहनने या रखने में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो हमारे घर की सुख-शांति और पैसों की स्थिति पर भारी पड़ सकती हैं. 

आइए जानते हैं कि किन बातों का ख्याल रखना आपके लिए बेहद जरूरी है:

1. चटकी हुई चूड़ी पहनना यानी परेशानी को बुलावा
अक्सर महिलाएं थोड़ी सी चटकी या हल्का क्रैक आई चूड़ियों को पहन लेती हैं, सोचती हैं  'चलो अभी तो ठीक दिख रही है, बाद में बदल लेंगे'. लेकिन ये सबसे बड़ी भूल है. शास्त्रों में कहा गया है कि टूटी या चटकी हुई चूड़ी पहनना सीधा गरीबी (दरिद्रता) को न्योता देना है.  ये न केवल घर की बरकत रोकता है, बल्कि पति की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता.

अगर चूड़ी जरा भी चटक जाए, तो उसे फौरन उतार दें. इसे कचरे के डिब्बे में फेंकने के बजाय, आदर के किसी पेड़ के पास रख आएं. चूड़ी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसलिए इसका अपमान न करें. 

2. बिस्तर पर बैठकर कभी न बदलें चूड़ियां
क्या आप भी बेड पर बैठे-बैठे चूड़ियां बदल लेती हैं? वास्तु और ज्योतिष के हिसाब से ये तरीका गलत है.  बिस्तर पर बैठकर या अंधेरे में चूड़ियां बदलने से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव आ सकता है और घर में नेगेटिविटी बढ़ती है. हमेशा रोशनी वाली जगह पर खड़े होकर या किसी साफ-सुथरी जगह पर बैठकर ही चूड़ियां बदलनी चाहिए. 

Advertisement

3. गिफ्ट में मिली चूड़ियों का करें सम्मान
अगर आपको कोई प्यार से चूड़ियां गिफ्ट करता है, तो वो सिर्फ एक सामान नहीं बल्कि सामने वाले का आशीर्वाद और स्नेह होता है. उन्हें फेंकने या किसी और को देने के बजाय कम से कम एक बार खुद जरूर पहनें.  एक और जरूरी बात ये है कि अपनी पुरानी या गंदी हो चुकी चूड़ियां कभी किसी को दान न करें. दान हमेशा नई और अच्छी चीजों का करना चाहिए. पुरानी चीजें देने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर पड़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement