Waterfall Painting Vastu: घर की दीवारों पर खूबसूरत तस्वीरें लगाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये तस्वीरें केवल सजावट की चीजें नहीं हैं. इनका हमारे जीवन, आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर सीधा असर पड़ता है. खासकर, घर में बहते हुए पानी या झरने (Waterfall Painting) की तस्वीर लगाने को बेहद शुभ माना गया है. वास्तु नियमों के मुताबिक, पानी का प्रवाह सकारात्मक ऊर्जा और धन के आगमन को दर्शाता है.
अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं या करियर में ग्रोथ चाहते हैं, तो घर में झरने की तस्वीर लगाते समय वास्तु के इन जरूरी नियमों, फायदों और सही दिशा का ध्यान जरूर रखें:
1. इस दिशा में लगाएं झरने की तस्वीर (Right Direction)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी का संबंध उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा से होता है. इसलिए झरने की पेंटिंग लगाने के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है. इस दिशा में जल तत्व की तस्वीर लगाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है. इससे नए अवसर खुलते हैं.
2. भूलकर भी न करें इन दिशाओं में ना लगाएं
झरने या बहते पानी की तस्वीर को कभी भी दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इन दिशाओं में जल तत्व की मौजूदगी से वास्तु दोष पैदा होता है, जिससे धन का नुकसान हो सकता है, फिजूलखर्ची बढ़ती है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ सकता है.
3. पानी के प्रवाह का रखें विशेष ध्यान
पेंटिंग चुनते समय हमेशा ध्यान दें कि झरने के पानी का प्रवाह (Flow) बाहर की तरफ यानी दरवाजे या खिड़की की ओर न हो. पानी का बहाव हमेशा घर के अंदर की तरफ आना चाहिए. अंदर की ओर बहता हुआ पानी इस बात का प्रतीक है कि समृद्धि और खुशियां आपके घर के भीतर प्रवेश कर रही हैं. अगर पानी बाहर की तरफ बहता दिखेगा, तो पैसा पानी की तरह बह जाएगा.
4. बेडरूम और किचन में लगाने से बचें
वास्तु के अनुसार, झरने की तस्वीर को कभी भी बेड या किचन में नहीं लगाना चाहिए. बेडरूम में इसे लगाने से वैवाहिक जीवन में अस्थिरता, अशांति और मानसिक तनाव आ सकता है. वहीं किचन में अग्नि तत्व (आग) होता है, इसलिए वहां जल तत्व (पानी) की तस्वीर लगाने से तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसे लगाने की सबसे सही जगह लिविंग रूम या हॉल है.
5. इन बातों का रखें ध्यान
बाजार से झरने की पेंटिंग खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पानी का रूप शांत और सुंदर होना चाहिए. बहुत ज्यादा उग्र, डरावना, सुनामी जैसा या तूफानी पानी वास्तु में नकारात्मक माना जाता है. शांत और लगातार बहता हुआ झरना ही घर में सुख-शांति लाता है.
6. रुके हुए पानी या सूखे पहाड़ की तस्वीर से बचें
झरने की ऐसी तस्वीर न लाएं जिसमें पानी एक जगह जमा हो या कीचड़ दिख रहा हो. साथ ही, झरने के पीछे के पहाड़ सूखे या बंजर नहीं होने चाहिए. पहाड़ हमेशा हरे-भरे होने चाहिए, क्योंकि हरा रंग बुद्ध और समृद्धि का प्रतीक है, जो आपके भाग्य को जगाता है.
7. मुख्य द्वार के सामने लगाने के फायदे
अगर आपके लिविंग रूम का लेआउट ऐसा है कि उत्तर दिशा मुख्य द्वार (Main Gate) के ठीक सामने या पास पड़ती है, तो वहां झरने की तस्वीर लगाना बेहद चमत्कारी माना जाता है. यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को तुरंत सकारात्मकता में बदल देती है और घर के मुखिया के करियर में तरक्की के रास्ते खोलती है.