scorecardresearch
 

Vastu Tips For Money: आपकी दुश्मन हैं सीढ़ियों के नीचे रखी ये चीजें! कभी नहीं मिलेगी कामयाबी

Vastu Tips For Money: क्या आप भी सीढ़ियों के नीचे झाड़ू, कबाड़ या दवाइयां रखते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये गलतियां आपको कंगाल बना सकती हैं और तरक्की रोक सकती हैं. जानिए सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए और क्या हैं इसके नुकसान.

Advertisement
X
वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा पृथ्वी तत्व और स्थिरता से जुड़ा होता है.
वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा पृथ्वी तत्व और स्थिरता से जुड़ा होता है.

Vastu Tips: अक्सर घर बनवाते समय हम इंच-इंच की जगह बचाने की कोशिश करते हैं और सीढ़ियों के नीचे के खाली हिस्से को मल्टीपर्पज बनाने के चक्कर में वास्तु की धज्जियां उड़ा देते हैं. वास्तु शास्त्र में यह हिस्सा पृथ्वी तत्व और स्थिरता से जुड़ा होता है. अगर यहां गलत चीज़ रखी जाए या खाली बची जगह का कुछ गलत इस्तेमाल किया जाए तो घर का संतुलन बिगड़ना तय है. जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें सीढियों के नीचे रखने से भारी नुकसान हो सकता है. 

बिजली का फालतू सामान (Electrical Waste) - पुराने तार, खराब पड़े चार्जर, फ्यूज बल्ब या टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स यहां कभी न रखें. बिजली का सामान अग्नि और ऊर्जा से जुड़ा होता है. जब ये खराब हालत में सीढ़ियों के नीचे पड़े होते हैं, तो घर में अचानक होने वाले खर्चों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. 

झाड़ू और पोंछा-  झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे रखने की सही जगह बहुत मायने रखती है. सीढ़ियों के नीचे झाड़ू या पोंछा रखना घर की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत बुरा माना जाता है.  इससे धन की बरकत रुक जाती है , इससे घर में दरिद्रता का वास होने लगता है. 

फटे हुए कपड़े या पुराने कंबल- हम अक्सर सर्दी के पुराने कपड़े या फटे हुए बिस्तर सीढ़ियों के नीचे के संदूक में डाल देते हैं.  वास्तु शास्त्र में इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का ढेर कहा जाता है. ये चीजें घर में उदासी और आलस का माहौल पैदा करती हैं, जिससे घर के युवा सदस्यों के करियर पर बुरा असर पड़ता है. 

Advertisement

पूर्वजों की तस्वीरें-  कुछ लोग सीढ़ियों के नीचे जगह होने पर वहां पूर्वजों की फोटो लगा देते हैं. यह बहुत बड़ा दोष है. सीढ़ियों पर चलते समय हमारे पैर उन तस्वीरों के ऊपर पड़ते हैं, जिसे पितरों का अपमान माना जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि की कमी और संतान पक्ष से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं. 

जिम का सामान (Gym Equipment)
अगर आपने सीढ़ियों के नीचे डम्बल्स, ट्रेडमिल या जिम का भारी सामान रख दिया है, तो सावधान हो जाएं.  एक्सरसाइज के लिए एक खुली और सकारात्मक ऊर्जा वाली जगह चाहिए. सीढ़ियों का बोझ और वहां की बंद ऊर्जा आपकी शारीरिक मेहनत का पूरा फल नहीं मिलने देती. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement