scorecardresearch
 

Portulaca Vastu: मनी प्लांट ही नहीं, नौबजिया भी है धन खींचने वाला पौधा! वास्तु के 3 नियम जरूर जानें

Portulaca Vastu: इसे नौबजिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके फूल सुबह 9 से 10 बजे के आसपास, जैसे ही सूरज की रोशनी तेज होती है, खिलना शुरू होते हैं और शाम ढलते ही बंद हो जाते हैं. इसे मॉस रोज या सन रोज भी कहा जाता है.

Advertisement
X
यह पौधा सूर्य देव की ऊर्जा से सीधा जुड़ा होता है. (Photo: Pixabay)
यह पौधा सूर्य देव की ऊर्जा से सीधा जुड़ा होता है. (Photo: Pixabay)

Portulaca Vastu Benefits: अक्सर लोग अपनी बालकनी को सजाने के लिए कई तरह के शो-प्लांट लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा दिखने वाला पौधा आपकी बंद किस्मत का ताला खोल सकता है? हम बात कर रहे हैं नौबजिया की, जिसे अंग्रेजी में मॉस रोज (Moss Rose) या  पोर्टुलाका भी कहा जाता है. वास्तु शास्त्र में इस पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्रोत माना गया है. 

नौबजिया
इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके फूल सुबह 9 बजे के आसपास सूरज की रोशनी मिलते ही पूरी तरह खिल जाते हैं. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, यह पौधा सूर्य देव की ऊर्जा से सीधा जुड़ा होता है. 

सही दिशा में रखने से होगी धन वर्षा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नौबजिया के पौधे को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए. 

पूर्व दिशा: चूंकि यह सूर्य का पौधा है, इसलिए पूर्व दिशा में रखने से यह घर के मुखिया के मान-सम्मान में वृद्धि करता है. 

उत्तर दिशा: उत्तर दिशा में लाल या गुलाबी रंग के नौबजिया के फूल रखने से करियर में नए अवसर मिलते हैं, अटका हुआ धन वापस आने के योग बनते हैं. 

रंगों का आध्यात्मिक महत्व
नौबजिया कई रंगों में आता है और हर रंग का अपना एक विशेष महत्व है. 

Advertisement

लाल और गुलाबी फूल: ये रंग मंगल और शुक्र ग्रह को मजबूत करते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ती है. 

पीले फूल: पीला रंग गुरु बृहस्पति का प्रतीक है.  बालकनी में पीले नौबजिया लगाने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है. 

सफेद फूल: यह चंद्रमा की शांति का प्रतीक है, जो मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है. 

सफलता के रास्ते खोलती है इसकी देखभाल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में खिलते हुए फूल देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत होते हैं. नौबजिया की देखभाल बहुत आसान है, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें कभी भी गंदा पानी न डालें. वास्तु कहता है कि जिस बालकनी में हर सुबह ताजे और रंगीन नौबजिया के फूल खिलते हैं, वहां नकारात्मक शक्तियां कभी प्रवेश नहीं कर पातीं. 

रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, यदि नौबजिया का पौधा सूखने लगे, तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए. सूखे हुए पौधे बुध ग्रह को कमजोर करते हैं, जिससे व्यापार में हानि हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement