मूलांक 1
(जन्म 1, 10,19,28)
आज के दिन आपके मन में प्रगतिशील विचार आएंगे. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. अपने सकारात्मक विचारों से आप सफलता हासिल करेंगे.
मूलांक 2
( जन्म 2,11,20,29)
आज के दिन आप अपने आपको पहले से अधिक सक्षम और प्रबल महसूस करेंगे. आपके विचारों में स्पष्टता रहेगी और पहले से क्रियाशील रहेंगे.
मूलांक 3
(जन्म 3,12,21,30)
आज के दिन आपको अपने विचारों को स्पष्ट करने के लिए बहुत प्रयास नहीं करना पड़ेगा. आप में साहस पहले से कहीं अधिक रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता पहले से ज़्यादा स्पष्ट रहेगी.
जानें किस नंबर के लोगों के लिए लकी रहेगा आज का दिन
मूलांक 4
( जन्म 4,13, 22, 31)
नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें. आपके मन में कई तरह की उलझनें आ सकती हैं. स्वास्थ्य को लेकर परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें.
मूलांक 5
(जन्म 5, 14, 23)
आज के दिन आपकी सही बात का भी विरोध हो सकता है. हालांकि, आपको पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. लेकिन मानसिक दुविधा आपको घेरेगी.
मूलांक 6
(जन्म 6, 15, 24)
रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि पहले से अधिक जागृत होगी. आपमें से कई लोग जो आगे बढ़ना चाहते हैं, वह अपने विचारों द्वारा कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे. परिजनों के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे.
मूलांक 7
(जन्म 7, 16, 25)
आपकी अनिर्णयता ही आपके कष्ट का कारण बनेगी. कई चीज़ों को लेकर आप मायूस हो सकते हैं. आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है.
मूलांक 8
(जन्म 8, 17, 26)
आज के दिन मन में कई प्रकार के विचार आएंगे जो आपको परेशान कर सकते हैं. आप में से कई लोगों को ध्यान या योग द्वारा अपने आपको नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए. बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए यह समय उत्तम है.
मूलांक 9
(जन्म 9, 18, 27)
आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयासों को सराहा जाएगा. आपमें से कई लोग जो आर्थिक तौर पर प्रबल होना चाहते हैं, उन्हें पहले से अधिक प्रयास करने पड़ेंगे. कार्य पूरे होंगे और कार्यों की सरहाना भी होगी.