1- मेष राशि
सावन के पहला सोमवार आपके लिए खास हो सकता है. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. परिवार द्वारा आपकी किसी सही बात को गलत समझा जा सकता है. संबंधों को बेहतर बनाने के लिए आपको प्रयासरत रहना पड़ेगा.
2- वृष राशि
आपके संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी आ सकती है. मन-मुटाव दूर करने का प्रयास करें. अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे तो आपके संबंध बेहतर होंगे.
3- मिथुन राशि
छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. आपका कोई रिश्ता टूट सकता है. बेहतर होगा कि आप खुद पर संयम बनाए रखें.
4- कर्क राशि
जीवन में नियंत्रण रहेगा और आप कई चीज़ों को संभालकर चल पाएंगे. संबंध आपके पहले से बेहतर होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
टैरो राशिफल 06 जुलाई 2020: इन राशियों के लिए खास है सावन का पहला सोमवार, जानें अपनी राशि का हाल
5- सिंह राशि
पारिवारिक सुख आपको पूर्णता प्राप्त होगा. संबंधों के दृष्टिकोण से आप बहुत अच्छे से चीज़ों को सुलझा पाएंगे. संतान द्वारा सुख मिलेगा.
6- कन्या राशि
घर-परिवार के प्रति आपका झुकाव तो बहुत बढ़ेगा लेकिन आपका क्रोध कहीं न कहीं आपके संबंधों में दिक्कत ला सकता है. तनाव से बचें.
7- तुला राशि
संबंधों के दृष्टिकोण से आपके लिए समय बहुत ख़ास नहीं है. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है. छोटी सी बात भी बहुत बड़ी हो सकती है.
8- वृश्चिक राशि
संबंधों के मधुरता के मामले में भाग्य आपका साथ दे रहा है. पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. मन में सुख का अनुभव होगा.
आर्थिक राशिफल 06 जुलाई 2020: आज सावन का पहला सोमवार, इन राशियों में नौकरी-कारोबार पर पड़ेगा प्रभाव
9- धनु राशि
रिश्तों को लेकर आप अपने आपको सुलझा हुआ महसूस करेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हालांकि, पारिवारिक संबंधों के दृष्टिकोण से कुछ तनाव महसूस करेंगे.
10- मकर राशि
संबंधों को लेकर चल रही गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. आपकी परेशानियां दूर होती जाएंगी.
11- कुम्भ राशि
घर-परिवार में बहुत सुकून मिलेगा. आपको सबका स्नेह प्राप्त होगा और किसी भी प्रकार की गलतफहमी रिश्तों में चल रही थी तो वो दूर होगी.
करियर राशिफल 06 जुलाई 2020: सावन का आज पहला सोमवार, जानें करियर को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन
12- मीन राशि
आपकी ऊर्जा बहुत सी चीज़ों को संभाल भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. संबंधों को लेकर सतर्क रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें.