1- मेष राशि
आज के दिन आपके घर के खर्च बढ़ सकते हैं. वहीं, आपको विशेष तौर पर ध्यान देना है कि धन निवेश का निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है. क्रोध, उत्तेजना और आलस्य पहले से अधिक बढ़ेगा.
2- वृष राशि
आपके ख़र्चे अधिक हो सकते हैं. विदेश से जुड़े कई काम आपके स्थगित हो सकते हैं. आपकी चिंताएं और नींद आपकी परेशानी का कारण बन सकती है.
3- मिथुन राशि
कोई पुराना कर्ज़ और मर्ज़ आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. धन लाभ के मामले में कोई कार्य इस समय बहुत ख़ास नहीं रहेगा. आज के दिन आपका धन खर्च ज़्यादा नजर आ रहा है.
4- कर्क राशि
नौकरी में बदलाव की एक परिस्थिति बन सकती है. किसी प्रकार से क्रोध या आवेश में नौकरी ना छोड़ें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी. आपका पूरा ध्यान धन लाभ की तरफ रहेगा.
लव राशिफल: सिंह राशि वालों के संबंध होंगे मधुर, वृषभ राशि वालों को मिलेगा संतान का प्यार
5- सिंह राशि
कोई पुराना कर्ज़ भी आपको परेशान कर सकता है. वहीं आपके खर्चे पहले से अधिक बढ़ेंगे. साथ ही विदेश से जुड़े आपके सारे कार्य कुछ समय के लिए स्थगित हो जाएंगे.
6- कन्या राशि
आज के दिन धन लाभ में आपके सामने दिक्कतें आ सकती हैं. किसी भी प्रकार का आकस्मिक निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. आप में से कई लोगों को पैतृक संपत्ति द्वारा लाभ प्राप्त होगा.
7- तुला राशि
इस समय नौकरी से जुड़ा कोई भी निर्णय न लें नहीं तो धन का आगमन आपके लिए मुश्किल हो सकता है. वहीं, जीवनसाथी का आपको ध्यान पहले से अधिक रखना पड़ेगा.
आर्थिक राशिफल: मकर राशि वालों को होगा धन लाभ, मिथुन राशि के लोगों को होगा नुकसान
8- वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको विशेष तौर पर अपने खर्चों और तनाव का ध्यान रखना है. अधिक खर्चे और तनाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. कोई पुराना कर्ज़ का मामला भी उभर सकता है .
9- धनु राशि
आपके धन भाव में बैठा वक्री शनि आपके लिए धन के नए रास्ते खोलेगा. आप में से कई लोग बहुत बढ़िया तरीके से भविष्य के लिए धन एकत्रित करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा.
10- मकर राशि
आपको कहीं न कहीं परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको छोटी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है और विरोधाभास परिस्थितियां भी बन सकती हैं. वहाँ आप थोड़ा सा सतर्क हो जाएँ.
11- कुम्भ राशि
आपके ख़र्चे पहले से अधिक बढ़ेंगे और ज़िम्मेदारियों का बोझ रहेगा. वहीं स्वास्थ्य में गिरावट नज़र आएगी. आप में से कई लोगों के ज़्यादातर ख़र्चे स्वास्थ्य सेवाओं में या बीमा से जुड़ी सेवाओं में जुटेंगे.
12- मीन राशि
आपके लिए ये समय कई तरह से लाभदायक रहेगा. आपकी धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगा और कहीं अटका हुआ पुराना पैसा प्राप्त हो सकता है.