कन्या (Virgo):
Cards: The Moon
आज स्वार्थ की भावना आपके रिश्तों को खराब कर सकती है, इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें. आज नए मकान को लेने की योजना पूरी हो सकती है, जिसे आप व्यवसायिक रूप में उपयोग कर पाएंगे. संपत्ति के सौदों में आज जल्दबाजी न करें.
आज नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें और कार्यों के असफल होने पर स्वयं को दोष न दें. आज परिस्थितियों पर नियंत्रण पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन मेहनत जारी रखें.
स्वास्थ्य: आज किसी बड़ी चोट की आशंका आपको भयभीत कर सकती है, इसलिए खुद को थोड़ा आराम दें.
आर्थिक स्थिति: आज नौकरी में पदोन्नति और बड़े आर्थिक लाभ की सूचना मिल सकती है.
रिश्ते: आज विवाह संबंध तय होने के बाद किसी कारण से टूटने की आशंका है, जिससे मन उदास रह सकता है.