कन्या
सेवन आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए लंबी अवधि के प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने पर जोर देने वाला है. तात्कालिक लाभ की अपेक्षा रखे बिना कार्यों में सक्रियता बनाए रखें. परिणामों को लेकर सहजता रखें. जल्दबाजी एवं अनियमितता में बड़े लाभ से वंचित रह सकते हैं. परिस्थितियों पर पकड़ बनाए रखने का प्रयास करें. घर के लोगों से जुड़ाव रखें.
विवेक, विनम्रता और सूझबूझ से आगे बढ़ें. हड़बड़ी में निर्णय लेने की चूक न करें. करियर कारोबार को मजबूत बनाए रखें. गरिमा गोपनीयता का ख्याल रखें. रुटीन पर जोर होगा. अधिकारियों की बात का पालन बनाए रखेंगे. तर्क बहस में नहीं पड़ें. कार्यों में अनिश्चितता बनी रह सकती है. दिनचर्या संतुलित बनाए रखेंगे. समय से पहले आराम में न आएं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की स्थिति साधारण रहेगी. नियमित सैर पर जाने की आदत बनाए रखें. रोग दोष उभर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: अनुभव से कार्य करेंगे. वातावरण पक्ष में बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस होगा. व्यवस्था बेहतर बनाएं.
रिश्ते: घर के लोगों को साथ लेकर चलें. भावुकता में आकर फैसलों से बचें. वादा न करें. चर्चा में सावधानी बरतें.