कन्या (Virgo):-
Cards:- The Hierophant
परिवार की परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा पाठ के धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं.इससे वातावरण में सकारात्मक बनेगी.कार्य की अधिकता और तनाव के बढ़ने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.पूजा पाठ के धार्मिक आयोजन में शामिल होकर मानसिक शांति मिल सकती है.लंबे समय से किसी विवाद को टालते आ रहे हैं.सामने वाला पक्ष उस विवाद को सुलझाने का प्रस्ताव रख सकता है.सभी के सहमति से इस बात को सहर्ष स्वीकार कर सकते हैं.
यदि किसी व्यक्ति के साथ कोई वादा कर चुके हैं.तो उसे पूरा अवश्य करें.इससे सामने वाले का आप पर विश्वास मजबूत होगा.भाई बहनों का सहयोग रुके हुए कामों को पूरा करने में मिल सकता है.व्यवहार और वाणी पर संयम रखें.किसी से भी बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच समझकर करें.रोजगार को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.जीवन साथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के प्रयास सफल होते नजर आ सकते है.जिससे सभी लोग प्रसन्न हो सकते है.
स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य समस्या अचानक से पुनः उभर सकती है.इस समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी रखें.व्यवसाय से संबंधित हिसाब किताब की जांच दूसरों के भरोसे ना छोड़े.
रिश्ते: ससुराल पक्ष से रिश्ते पहले से मधुर हो सकते हैं पूर्व से चली आ रही रिश्तों की कड़वाहट दूर होने से सभी लोग प्रसन्न है