कन्या - वक्त की चाल सुधार पर बनी रहेगी. जिम्मेदारी और मेहनत से उचित परिस्थिति बनाए रखने में सफल रहेंगे. करियर व्यापार में अपेक्षित सफलता पाएंगे. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ और सजगता से परिणाम संवारेंगे. वातावरण में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश रखें. नौकरी के प्रयास गति लेंगे. जिम्मेदारी बढ़ाई्र जा सकती है. संबंधों में सहजता रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े मामलों में गति आएगी. सक्रियता बनाए रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर में उचित जगह बनाए रखेंगे. कर्मठता व पेशेवरता को बल मिलेगा. भ्रम बहकावे में नहीं आएं. सहयोग के भाव को बल मिलेगा. आवश्यक कार्यों को गति देंगे. संकोच बना रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक मामले बेहतर होंगे. लेनदेन में उधार से बचें. रुटीन बेहतर बनाए रखें. अपरिचितों पर जल्द भरोसा नहीं करें. समकक्षों का साथ विश्वास बढ़ाएं. व्यवस्था में भरोसा रखें. नियमों का पालन करें.
प्रेम मैत्री- रिश्तों का ख्याल रखेंगे. अपनों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. वादे करने से बचें. अन्य की भावनाओं का आदर करें. भेंट के अवसर बनेंगे. मन के मामलों में सहजता रहेगी. अपनों के लिए समय निकालेंगे. प्रियजनों की उम्मीदों के अनुरूप रहेंगे. प्रेमभाव बनाए रखेंगे. परस्पर संवाद संचार बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- चर्चा में सतर्कता बनाए रहें. प्रयासों में तेजी लाएं. तर्कशीलता बढ़ाएं. प्रलोभन में आने सें बचें. सेहत पर ध्यान दें. जोखिम न लें.
शुभ अंक: 1, 3, 4 और 5
शुभ रंग: खाकी
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और महामाया देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें. सहकार रखें.