scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 30 April 2026: अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखें, निर्णय स्वयं लें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 30 April 2026: अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखें और अपने निर्णय स्वयं लें. आज खेलते समय बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उन्हें चोट लगने की आशंका है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Hanged Man
आज किसी भी स्थिति में बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें, अन्यथा आपकी बात गलत साबित हो सकती है. आज लोगों को संदेह की निगाह से देखने के बजाय उनके व्यवहार से उन्हें समझने का प्रयास करें. किसी भी कार्य को करते समय पूर्वाग्रह से ग्रस्त न हों.

आज कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आगे चलकर परेशानी का कारण बने. आज अपने अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखें और अपने निर्णय स्वयं लें. जीवन में आ रहे जरूरी बदलावों को नजरअंदाज न करें और व्यर्थ की बहस से बचें.

स्वास्थ्य: आज खेलते समय बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उन्हें चोट लगने की आशंका है.

आर्थिक स्थिति: आज कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, लेकिन व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.

रिश्ते: आज बड़े-बुजुर्गों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement