वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of pentacles
जिद्द और अहंकार स्वभाव में इतना घुल मिल चुका है. कि अपने से छोटे लोगों को निकृष्ट दृष्टि से देख सकते है इसी व्यवहार के चलते सहयोगियों के साथ दुर्व्यवहार कर सकते है. आया हुआ नया अधिकारी इस व्यवहार के चलते कोई बड़ा कदम के सकता है. संभव हैं, कि विभाग परिवर्तन कर दिया जायें. इस समय व्यवहार में बदलाव लाना अति आवश्यक है. कार्यों का समय पर पूरा न होना अच्छे अवसरों को दूर कर सकता है. इस समय सभी योजनाओं का पुनः अवलोकन कर कार्यों को गति देंगे. अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें. बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह ले सकते है. ऐसे लोगों की बातों को अनसुना न करें. जो आपकी भलाई की बात करते है. सहयोगियों के साथ व्यवहार में नम्रता लाएं. सभी लोग महत्वपूर्ण होते है. इस बात को समझने का प्रयास करें. किसी नए मकान को खरीदने के प्रयास में अभी सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है. कागजात में कुछ संदेह हो सकता है. किसी कानूनी सलाहकार से मदद ले सकते है.
स्वास्थ्य: संतान सुख की प्राप्ति आसान नहीं लग रही है. किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह ले सकते है.
आर्थिक स्थिति: पुराने धन निवेश से अपेक्षित प्रतिफल प्राप्त हो सकते है.
रिश्ते: दूसरों की बातों में आकर गलत कार्य न करें. सही बात का समर्थन करें.