scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 22 February 2026: व्यायाम करें, व्यर्थ की बातों में ना फंसे

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 22 February 2026: व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें.  किसी विशेष उद्देश्य के लिए, उस उद्देश्य से संबंधित सभी जानकारी को एकत्र करना आवश्यक है.  

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Moon 

बड़े भाई के विवाह में सामने वाला पक्ष किसी बात का निराधार आरोप लगा सकता है. जिसकी वजह से विवाह टूट सकता है. इस स्थिति में दोनों पक्षों के सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. जल्द ही इस निराधार आरोप से परिवार को बाहर निकाल सकते है. कार्य क्षेत्र में आया बदलाव कार्यों की सफलता को प्रभावित कर सकता है. कुछ लोगों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार होने से वातावरण उत्साहहीन नज़र आ सकता है. जिस कारण कार्यों से भटकाव हो सकता है.

अतीत की यादें पुनः किसी व्यक्ति से मुलाकात होने के बाद ताज़ा हो सकती है. इन यादों से सबक लें. पूर्व में की गई गलतियों से दूर रहें. उनका दोहराव न करें.  बड़े-बड़े कार्यो को पूरा करते समय प्राप्त संसाधनों का उपयोग करें.  किसी के साथ ऐसा वादा ना करें . जिसको पूरा करना आसान न हो.  व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें.  किसी विशेष उद्देश्य के लिए, उस उद्देश्य से संबंधित सभी जानकारी को एकत्र करना आवश्यक है.  जिससे उद्देश्य की प्राप्ति में कोई रुकावट उत्पन्न ना हो. 

Advertisement

स्वास्थ्य: वजन का लगातार बढ़ता आलस्य और व्यायाम न करने की वजह से हो सकता है इस समय दिनचर्या में व्यायाम अवश्य शामिल करें. 

आर्थिक स्थिति: किसी भी संपत्ति को खरीदते समय उस संपत्ति के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें. . 

रिश्ते: मित्रों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है.  इस समय उस वजह को जानने का प्रयास करेंगे जिस कारण तनाव की स्थिति निर्मित हुई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement