scorecardresearch
 

Vrishabh Tarot Rashifal 17 February 2026: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, कुछ नए अवसर लाभदायक साबित होंगे

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 17 February 2026: विदेश में शिक्षा प्राप्ति की इच्छा पूरी करने के प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई दे रही है. जीवनसाथी के साथ नन्हें मेहमान के आगमन की प्रतीक्षा कर सकते है. विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है.

Advertisement
X
taurus horoscope
taurus horoscope

वृषभ (Taurus):-
Cards :- Six of wands
किसी बड़े व्यक्ति की मदद से नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है. पूर्व में व्यवसाय को लेकर आपके अनुभव अच्छे नहीं रहे है. अचानक से सब कुछ इतना अच्छा होने लग सकता है. जिसकी  कल्पना आपने नहीं की थी. कार्यों में धीरे धीरे गति आने लगती नज़र आएगी. सहयोगियों के साथ इस सफलता का जश्न मना सकते है. इस सफलता ने  उच्च अधिकारियों के सामने आपकी काबिलियत और क्षमता को साबित कर दिया है.

विदेश में शिक्षा प्राप्ति की इच्छा पूरी करने के प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई दे रही है. जीवनसाथी के साथ नन्हें मेहमान के आगमन की प्रतीक्षा कर सकते है. विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है. ये अनुकूल समय है. कुछ लोग  साथ पाना चाहेंगे. पर थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है. सफलता का नशा सिर पर चढ़कर न बोलने लगे. इस बात का ध्यान रखें. अत्यधिक सफलता अहंकार को जन्म दे सकती है. इससे बचकर रहें. 

स्वास्थ्य :स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली महसूस करेंगे. पैरों में लगी चोट में दर्द हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कुछ नए अवसर लाभदायक साबित होंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखा हुआ है. 

रिश्ते: विवाह की सहमति से परिजन उत्साहित है. लंबे समय से विवाह प्रस्ताव को टालते चले आ रहे थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement