वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Hierophant
कुछ प्रभावशाली और अनुभव लोगों के साथ किसी परियोजना की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. इस समय कई जरूरी विषयों पर जानकारी मिल सकती है. सामने वालों के अनुभव कार्य की सफलता में मार्गदर्शन का कार्य कर सकते हैं. लेनदेन या खर्चों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. धैर्य और संयम बनाए रखें. जीवन साथी की बढ़ती हुई फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण फैसले में कुछ सहयोगियों की राय लेना पड़ सकती है.
ऐसी स्थिति में खुद को छोटा ना समझें. नौकरी में पदोन्नति के साथ तबादले से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है. अजनबी लोगों का दखल घर की व्यवस्था या समस्याओं में न होने दे. समझदारी बनाए रखें. बाहरी लोगों के साथ उन बातों या घटनाओं का जिक्र ना करें. जिसके सार्वजनिक होने से मान सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. अपने गुरु या बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से व्यवसाय को आगे ले जाने में मार्गदर्शन ले सकते हैं. दूसरों पर निर्भरता कम रखें. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ के विवाद ना करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें. गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ो का दर्द बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: रुपए पैसों के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें. टैक्स से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखें.
रिश्ते: पति-पत्नी के बीच अहंकार की वजह से टकराव हो सकता है. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी.