वृषभ (Taurus):-
Cards:- Three of pentacles
कार्य क्षेत्र में अधिकारियों की बात ध्यान से सुने.कोई जरूरी बात का न सुनना मुसीबत में डाल सकता है.संतान इच्छा के विपरीत कोई कार्य कर सकती है.जिसके थोड़ी नाराजगी हो सकती है.धैर्य और संयम से स्थिति संभालें.किसी कार्य को दूसरे के भरोसे न छोड़े.कार्य अधूरा रह सकता है.किसी कार्य का अनुभव न होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से कार्य सम्बन्धित बारीकियों को समझेंगे. कार्य की अधिकता थकान को बढ़ा सकती है.जो लोग किसी विदेशी कार्य या व्यवसाय से जुड़े है.
उनके लिए समय अच्छा है.यदि कोई कार्य सही नहीं हो रहा है.तो कार्य शैली में बदलाव कर सकते है.पुरानी गलतियों का दोहराव न करें.भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.जिसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करेंगे. निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है. बिना सोचे समझे कोई कदम उठाने से बचें.भावनाओं को नियंत्रित करें.व्यवसाय में आ रही कुछ समस्याओं के चलते थोड़े चिंतित हो सकते है.
स्वास्थ्य: खानपान को लेकर परहेज करें.दिनचर्या को नियमित कर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते है.
आर्थिक स्थिति: इस समय किसी के साथ भी लेनदेन न करें.पैसों के हिसाब किताब को लेकर सजग रहें.
रिश्ते: कुछ समय परिवार के साथ कुछ यात्राएं कर सकते है.सभी लोग इस बात से काफी उत्साहित होंगे.