वृषभ (Taurus)
Cards: The Chariot
आज घूमने-फिरने के दौरान आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. धन की कमी के कारण यदि किसी कार्य में रुकावट आ रही थी, तो वह आज पूरी होती नजर आएगी. व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी यात्रा पर जाने की तैयारी आज कर सकते हैं. अपने विचारों के द्वंद्व को संतुलित करने का प्रयास करें. आज सामने वाले की कड़वी बातों को लेकर चिंतित न हों और उन्हें अनसुना करना ही बेहतर रहेगा. कोई ईर्ष्यावश आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है, इस स्थिति से बचें. उच्च अधिकारियों का विश्वास आज आप पर कायम रहेगा जिससे प्रसन्नता होगी. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग हैं, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थितियां बेहतर होंगी. आज कुछ नए संपर्कों से लाभ होगा और किसी खास मित्र की कमी महसूस हो सकती है.
स्वास्थ्य: खानपान में गड़बड़ी के कारण अपच की समस्या हो सकती है. परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: परिवार में संपत्ति का बंटवारा लाभ दे सकता है. निवेश की योजना बनेगी.
रिश्ते: परिवार में विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती हैं, जिससे सभी उत्साहित रहेंगे.