करियर कारोबार में परिश्रम पर फोकस बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में लोभ प्रलोभन से बचें. सहयोग सहकार बनाए रखें. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं. पेशेवर कार्यों में स्पष्टता बढ़ाएं. अफवाहों व अतार्किक बातों पर ध्यान न दें. उम्मीद के अनुरूप परिणाम बन सकते हैं. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं. सभी मामलों में अनुशासन अनुपालन रखें. रोग उभर सकते हैं. लोगों पर जल्द भरोसा न करें. सेवा व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- सभी क्षेत्रों में सजगता से काम लें. तुरत प्रतिक्रिया से बचें. वरिष्ठों के निर्देशों का पालन करें. रुटीन पर ध्यान दें. नियम निरंतरता पर जोर दें. जोखिम की स्थिति टालें. आशंका से बचें.
धन संपत्ति- आर्थिकी सामान्य रहेगी. ठगों से सावधानी बढ़ाएं. निवेश बढ़ा रहेगा. लाभ प्रतिशत औसत रहेगा. बहस विवाद से बचें. लेनदेन में स्पष्टता रखें. धैर्य से काम लेंगे. बजट पर नियंत्रण रखें.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक चर्चाओं में सहजता सजगता बढ़ाएं. स्वस्थ संवाद पर जोर दें. प्रियजनों की अनदेखी से बचें. रिश्तों में अनुकूलता रहेगी. संबंधों में सरलता बढ़ाएंगे. प्रेम एवं व्यवहार में समता संतुलन रखेंगे. समकक्षों का साथ सहयोग पाएंगे. निजी विषयों में उतावली से बचें. एक दूसरे की बात पर ध्यान दें.
स्वास्थ्य मनोबल- अनावश्यक दबाव में नहीं आएं. योग प्राणायाम बढ़ाएं. शारीरिक सक्रियता बनाए रखेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. मनोबल बना रहेगा.
आज का उपाय: दुष्टों का नाश करने वाली शेरावाली मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. लापरवाही न दिखाएं.
शुभ अंक : 6, 7 और 9
शुभ रंग : ओपल व्हाइट