scorecardresearch
 

टैरो राशिफल 25 जनवरी 2021: मेष राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें सभी राशियों का हाल

Today Tarot Horoscope 25 January 2021: मेष राशि के लोगों को आज के दिन कोई शुभ समाचार मिलेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ के संकेत हैं. टैरो कार्ड्स के जरिए जानें आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन.

Advertisement
X
Tarot Horoscope Today 25 January 2021: आज का टैरो राशिफल
Tarot Horoscope Today 25 January 2021: आज का टैरो राशिफल

1- मेष राशि
आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ के संकेत हैं लेकिन धैर्य बनाए रखें. 

2- वृषभ राशि
आपके प्रयास सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे. घर-परिवार द्वारा आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा. 

3- मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र के नए अवसरों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना जरूरी है. पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्वक रहेगा.

देखें: आजतक LIVE TV 

4- कर्क राशि
वाणी पर संयम रखना बेहद आवश्यक है. किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. संतान द्वारा सुख प्राप्त होगा.

5- सिंह राशि
धन से संबंधित चीज़ों में आपको सावधान रहना होगा. एक स्थान पर रहने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. मन शांत रखें. 

6- कन्या राशि
भविष्य से जुड़ी तमाम नीतियां आज के दिन आप बना सकते हैं. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों से मुलाकात सुखद हो सकती है.

7- तुला राशि
मन में उत्साह और परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा. आप में से कई लोगों को धन से जुड़ी समस्या हो सकती है. मानसिक संतुष्टि मिलेगी.

Advertisement

8- वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना ज़रूरी है. वाहन मशीनरी के प्रयोग इत्यादि में भी सावधानी रखें. आज के दिन किसी बात को लेकर तनाव रहेगा.

9- धनु राशि
आप में से कई लोगों को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा. अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे. जीवनसाथी का आपको समर्थन प्राप्त होगा.

10- मकर राशि
आपके काम को सराहा जाएगा और घर-परिवार के द्वारा आप को पूर्ण सहयोग मिलेगा. आज आपके मन में एक अलग उत्साह एवं खुशी रहेगी.

11-कुंभ राशि
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध गहरे होंगे. क्रियाशीलता द्वारा जीवन में आगे बढ़ाने के अवसर मिलेगा. आपके कार्यों को सराहा जाएगा.

12- मीन राशि
पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार के प्रति आप का समर्पण सराहा जाएगा. मीठी वाणी द्वारा संबंधों को बेहतर बनाने में कामयाब रहेंगे. 

Advertisement
Advertisement