scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 18 April 2025 Singh(Leo): सिंह राशि वालों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, लेनदेन में सावधान रहें

Tarot Rashifal 18 april 2025 singh: अहंकार और घमंड करीबी लोगों से दूर कर सकती हैं. इसलिए खुद को नम्र और मृदुभाषी बनाएं. लोगों की सहायता की यदि आवश्यकता पड़ रही हो. तो सामने से बढ़कर बोलिए.

Advertisement
X
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

सिंह (Leo):- Cards:-The Hierophant 

उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान के चयन के लिए अपने गुरु या किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं. सामने वाले की सलाह सही चयन करने में मदद कर सकती हैं. जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन लाने के लिए किसी के अनुभव आपको प्रेरित करेंगे. मन भौतिकवादी सोच से ऊपर उठकर आध्यात्मिक जीवन की तरफ जा रहा हैं. अपनी आमदनी का कुछ भाग समाज सेवा के कार्यों में लगा सकते हैं. आपके कार्यों की सफलता से दूसरे लोग प्रभावित हो सकते हैं. आपकी सफलता में और लोगों की भी मेहनत शामिल हैं. इस बात को याद रखना भी जरूरी हैं. सफलता के नशे को सिर पर मत चढ़ने दीजियेगा. अहंकार और घमंड करीबी लोगों से दूर कर सकती हैं. इसलिए खुद को नम्र और मृदुभाषी बनाएं. लोगों की सहायता की यदि आवश्यकता पड़ रही हो. तो सामने से बढ़कर बोलिए. मदद जरूर मिलेगी. इतना विश्वास रखिए. अपने व्यस्त जीवन के बीच थोड़ा समय ईश्वर के लिए भी निकलें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत चिंतित कर सकती हैं. किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श करेंगे. 

आर्थिक स्थिति: समय प्रतिकूल है. किसी के साथ अभी पैसों का लेनदेन न करें. जरूरी होने पर थोड़ी सी प्रतीक्षा करें. 

रिश्ते: पति पत्नी के बीच तनाव खत्म हो सकता हैं. घर में किसी पूजन की  तैयारी कर सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement