scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 16 January 2025 Mithun(Gemini): मिथुन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, लापरवाही से बचें

Tarot Rashifal 16 January 2025 Mithun(Gemini): पढ़ाई के सिलसिले में अलग-अलग जगह की कुछ यात्राएं करना पड़ सकती है. इन यात्राओं के दौरान अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव प्राप्त होंगे.

Advertisement
X
मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन (Gemini):- Cards:- The Chariot 

अचानक से ऐसा महसूस करेंगे जैसे कि आपके कार्यों को पहिए लग गए है. जिन कार्यों को पूरा करने में आप अच्छे खासे परेशान हो रहे थे. किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से अब सभी कार्य शीघ्रता से पूरे हो रहे है. जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते है. रुके हुए सभी कार्य गति ले रहे है. परिवार में किसी के विवाह के लिए लंबे समय से कोई अच्छा प्रस्ताव ढूंढ रहे थे. अब किसी परिचित ने काफी अच्छा रिश्ता सुझाया है. जिससे सब लोग खुश नजर आ रहे है. कहीं और जाकर नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे है. किसी मित्र ने वादा किया है. नई जगह में मदद करने का. परिजन थोड़े चिंतित अवश्य है. पर आपके विश्वास पर उन्हें पक्का भरोसा है. प्यार और सम्मान ये दो बातें आपके जीवनसाथी ने अपने स्वभाव में कम कर दी है. जिसके चलते  उसका रूखा व्यवहार परिजनों  को परेशान कर रहा है. पढ़ाई के सिलसिले में अलग-अलग जगह की कुछ यात्राएं करना पड़ सकती है. इन यात्राओं के दौरान अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव प्राप्त होंगे. जो आगे किसी व्यवसाय की शुरुआत में मदद करेंगे. कई लोगों से हुई मुलाकात मित्रता में बदल जाएगी. 

Advertisement

स्वास्थ्य: गुस्सा और चिड़चिड़ाहट मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है. जिससे खुद को अवसाद ग्रस्त पाएंगे. 

आर्थिक स्थिति: कुछ नए धन प्राप्ति के स्तोत्र खुलते नजर आयेंगे. कहीं पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. 

रिश्ते: नए रिश्ते बन सकते है. पुराने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement