scorecardresearch
 

Tarot Rashifal 13 February 2025 Kumbh (Aquarius): कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी खराब, इन चीजों का रखें ख्याल

Tarot Rashifal 13 February 2025 Kumbh (Aquarius): किसी मित्र ने आपके बारे में कुछ अफवाहें फैला दी हैं. जिसके चलते आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है. कार्य क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कीजिए.

Advertisement
X
कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ (Aquarius):- Cards:- Ten Of Swords 

कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी ने आपकी सफलता का पूरी श्रेय अपने ऊपर लेकर उच्च अधिकारियों के सामने अपनी वाहवाही कर ली है. जिसके चलते आप खुद को अकेला महसूस कर रहे है. सहयोगी के इस व्यवहार ने आपको परेशान कर दिया है. जिसके चलते आपकी मेहनत और ईमानदारी को नजरंदाज करके आपके सहयोगी को पदोन्नति देने की संभावना बनती दिख रही है. अचानक से मिली इस सूचना से आप खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते है. सभी लोग आपकी कार्य कुशलता और सौम्य व्यवहार से प्रभावित है. किसी मित्र ने आपके बारे में कुछ अफवाहें फैला दी हैं. जिसके चलते आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है. कार्य क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कीजिए.

आने वाले समय आपको इस मजबूती को बहुत जरूरत पड़ेगी, हो सकता है कि कोई नई नौकरी भी ढूंढना पड़े. हर परिस्थिति के लिए खुद को तैयार रखें.  समय जल्द ही आपके प्रतिकूल होने वाला है. इस स्थिति से घबराने की जगह खुद के हौसले और मनोबल को बुलंद बनाए. दूसरों को अपने जीवन के हर निर्णय में शामिल न करें.  ना ही उन्हें ये अधिकार दे. कि वो आपके निर्णय को प्रभावित करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: ये मौसम आपके लिए काफी परेशानी वाला हो रहा है. अपने स्वास्थ्य को सही रखने का प्रयास करें. इस समय अपने खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखें. 

आर्थिक स्थिति: थोड़ा सा समय आर्थिक रूप से अभी अच्छा नहीं चल रहा है. हाथ खींच कर खर्चे करें. 

रिश्ते:  अपने आप के गुस्से और वाणी पर काबू रखें. आपका लोगों की बातों को अनसुना करना आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement