वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:-Eight of wands
परिवार के साथ बढ़ते तनाव से बाहर निकलने की कोशिश सफल हो सकती हैं. जल्द ही किसी कार्य संबंधित कुछ अच्छे समाचार मिल सकते है. विद्यार्थियों के समय उत्तम है. अच्छी मेहनत के लिए अच्छे परिणाम मिलेंगे. किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात जीवन के प्रति नया नजरिया लेकर आ सकती हैं. आने वाली परिस्थिति अनुकूल होती नजर आ रही है. परिवार में किसी के विवाह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं. जिससे जीवन में उल्लास और नवीनता का संचार होने लगेगा.
किसी नौकरी की शुरुआत हो सकती है. काफी समय से नौकरी में मनचाही पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे है. जल्द ही नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की सूचना भी मिल सकती हैं. किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर योजना बना सकते हैं. आपके सामने काफी अवसर आ सकते हैं. सही अवसर का चयन करने में दुविधा हो सकती है. भविष्य की योजनाओं को पहले पूरा करने का प्रयास करें. उसके बाद ही अन्य लोगों से साझा करें.
स्वास्थ्य : संतान की स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. कार्य की अधिकता के चलते स्वास्थ्य के साथ लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति : आने वाले अवसर आर्थिक स्थिति को काफी अच्छा बना सकते हैं. भाई से आर्थिक मदद मिल सकती है.
रिश्ते : विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता हैं. परिवार के साथ विदेश यात्रा का योग बन सकता हैं. प्रेम संबंध में नयापन आएगा.