वृश्चिक
द हर्मिट
आज का दिन आप के लिए दुनिया देखने और आगे बढ़ने की सही नजर बनाए रखने पर जोर देने वाला है. जीवन के अनुभवों का लाभ उठाने की कोशिश बनाए रखें. सजगता और सूझबूझ से विपरीत वातावरण में भी अच्छा कर पाएंगे. वर्तमान विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यों में धैर्य से काम लेंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे.
भावनात्मक पक्ष संतुलित बनाए रखें. नीति नियमों पर जोर बढ़ाएं. सकारात्मक लोगों का साथ लाभ बढ़ाएगा. छोटी सोच के लोगों की संगति से दूर रहें. व्यर्थ बातों में नहीं आएं. ठगों और जालसाजों से दूर रहें. चर्चा संवाद में पहल से बचें. संबंधों में सजग और गंभीर रहेंगे. पेशेवर प्रशिक्षण से जुड़ेंगे. विपक्षियों के प्रति लापरवाही नहीं दिखाएंगे.
स्वास्थ्य: व्यवहार में स्पष्टता रखें. सहज सावधानी बरतें. सेहत पर फोकस बढ़ाएं. रुटीन पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में औरों पर अंधा भरोसा न करें. हिसाब में किताब बराबरी बनाए रखें. सतर्क रहें.
रिश्ते: औरों की बातों में आकर फैसले न लें. दोस्तों का साथ बनाए रखें. करीबियों से सूचनाएं शेयर न करें.