वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Strength
समय प्रतिकूल है. कार्यों में आ रही परेशानियों का सामना हिम्मत से करें. लोगों की बातों में आकर किसी गलत निर्णय को न करें. जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते है. दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्य कर सकते है. इस समय किसी की बिना जाने मदद करना बड़ी गलती में डाल सकता है. सामने वाला झूठ बोलकर मदद ले सकता है. कार्य पूरा करने को लेकर दूसरों पर निर्भरता ना रखें. निजी और पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की मदद ना लें. किसी अजनबी की बातों में आकर भावनाएं अनियंत्रित न करें.
गलत बात का समर्थन न करें. अनैतिक साधनों से कार्य को पूरा करना आगे चलकर मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है. इस स्थिति से बचने का प्रयास करें. वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें. किसी से लिया गया उधार समय वापस करें. झूठ बोलकर किसी को परेशान ना करें. प्रिय के साथ किसी बात की नाराजगी हो सकती है. इस समय सामने वाले की नाराजगी दूर करने का प्रयास कर रिश्ते को मधुर बनाया जा सकता है.
स्वास्थ्य: अचानक से घुटनों में जकड़न बढ़ती हुई महसूस कर सकते हैं. जिसके कारण चलने फिरने में काफी तकलीफ हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए पिता से आर्थिक मदद ले सकते हैं.
रिश्ते: छोटे बच्चों के साथ समय बताएं. इससे मानसिक तनाव स्वत: ही समाप्त होने लगेगा.