वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Three of Pentacles
परिवार से दूर किसी नए स्थान पर नई नौकरी की शुरुआत कर सकते है.संभव हैं,कि नई जगह पर कार्य करने का अनुभव शुरू में काफी अच्छा नहीं हो.पर जल्द ही सभी के साथ सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास कर सकते है.किसी बुजुर्ग व्यक्ति के अनुभवों का लाभ कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर सकते है.इस समय खाली बचे समय में किसी नए कार्य को सीख सकते है.कार्य सीखने की लगन हमेशा कार्य करने में नए उत्साह भर देती है.अनुभव की कमी के चलते कार्य में मनचाही सफलता प्राप्त नही हो पा रही है.किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ कार्य को सफल बनाने में सहयोग कर सकता है.
अपने कार्य क्षेत्र में पूरा समर्पण देने का प्रयास करें.सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करना कार्य को एक बेहतर सफलता तक ले जा सकता है. यदि प्रयासों में कोई कमी आ रही है. तो कार्य का अवलोकन कर समस्या समझने का प्रयास करें.कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. कार्य क्षेत में मिले अनुभवों को एक सीख की तरह हमेशा याद रखना चाहिए. सामने वाले की उम्र या पद की उसके अनुभव के साथ तुलना मत कीजिए. यदि किसी विषय के बारे में ज्यादा जानकारी ना हो .तो उस विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करना समझदारी होगी.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रह सकता है .किसी भी दवा का सेवन बिना सलाह के करना त्वचा रोग संबंधी समस्या को उभार सकता है.
आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें.किसी को पैसों का लेनदेन ना करें.आमदनी से कम खर्च करने का प्रयास करें.
रिश्ते : प्रेम संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं.भाई बहनों के साथ चला आ रहा मन मुटाव खत्म हो सकता है.