scorecardresearch
 

Vrishchik Tarot Rashifal 16 April 2026: आय से अधिक खर्च न करें, जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 16 April 2026: किसी करीबी व्यक्ति के साथ हुई कोई अप्रिय घटना मन को व्याकुल कर सकती है. चिंता ना करें. धैर्य और संयम बनाए रखें. समय के साथ परिस्थितियों अपने आप सही होती नजर आएंगी.

Advertisement
X
scorpio horoscope
scorpio horoscope

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The High Priestess 

कार्य चाहे छोटा हो या बड़ा. किसी भी कार्य को करने से पहले दूसरों की जगह अपने अंतर्मन की आवाज को सुने. इससे कार्य के विफल होने की संभावना कम से कम होगी. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ परेशानियों को साझा कर सकते है. उनके अनुभव मार्गदर्शक का कार्य करेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है.

पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा. अपने छोटे भाई बहनों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते है. किसी बड़ी परेशानी के होने पर परिजनों से इस बात को छुपा सकते हैं. किसी करीबी व्यक्ति के साथ हुई कोई अप्रिय घटना मन को व्याकुल कर सकती है. चिंता ना करें. धैर्य और संयम बनाए रखें. समय के साथ परिस्थितियों अपने आप सही होती नजर आएंगी.

किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिल सकता है. जिसका साथ राजनीति में प्रवेश में सहायक रहेगा. राजनीति में प्रवेश करने की पुरानी इच्छा जल्द ही पूरी होती नजर आ रही है. पुरानी नकारात्मक बातों को मन पर हावी न होने दे. खर्चो के मामले में जरूर से ज्यादा रोक परिजनों को नाराज कर सकती है. परिजनों के साथ आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत कर सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कर की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती है. ध्यान और हल्के-फुल्के व्यायाम से इस समस्या को दूर करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: आमदनी से अधिक खर्च न करें. जमीन जायदाद से संबंधित कोई भी कार्रवाई करते समय कागजातों की अच्छी तरह से जांच करें. 

रिश्ते: घर में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. माहौल को संभालने का प्रयास करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement