वृश्चिक - सहकारिता में विश्वास बना रहेगा. सामूहिक कार्यों को गति देंगे. परिवार में व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगे. साझा कार्यों में तेजी बनी रहेगी. अपनों पर अधिक भरोसा बनाए रखेंगे. मित्र संबंध मजबूत होंगे. टीम वर्क में सामंजस्य बढ़ाएंगे. लक्ष्य को हासिल करने में साथी मददगार होंगे. वाणी व्यवहार में संतुलन रखेंगे. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. सामंजस्यता बनाए रखेंगे. लाभ बढ़ेगा. संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी. दाम्पत्य जीवन सुखप्रद बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- कामकाज में सक्रियता लाएंगे. चहुंओर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. पेशेवर संबंधों में सहयोग और विश्वास बढ़ा रहेगा. उपलब्धियांे से उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थायित्व पर बल देंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक प्रयासों व योजनाओं को बढ़ावा देंगे. उद्योग व्यापार में प्रभाव बनाए रखेंगे. साझीदारी के मामले मजबूत रहेंगे. आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा. भूमि भवन के मामले बनेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम और स्नेह के मामले संवार पाएंगे. रिश्ते मजबूत बनेंगे. चर्चा संवाद में सकारात्मकता बनाए रहेंगे. पारिवारिक संबंधों कोे बल मिलेगा. स्वजनों का साथ मिलेगा. निजी संबंधों में वृद्धि होगी. प्रभाव से बात रखेंगे. साथी सहयोगी होंगे. मित्रों की मदद मिलेगी. प्रियजनों से भेंट होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- सुविधाओं में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. शारीरिक समस्याएं कम होंगी. अनुशासन से आगे बढेंगे. फोकस बढ़ाएंगे.
आज का उपाय: भगवान दिनकर सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. सूखे फल मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें. ओम् आदित्याय नमः का जाप करें. वचन निभाएं.
शुभ अंक : 1, 5, 8 और 9
शुभ रंग : चमकीला लाल