धनु (Sagittarius):-
Cards:- King of cups
इस समय लंबित कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता दे सकते हैं. संतान के विदेश जाने की तैयारी पूरी हो सकती है. कुछ अच्छे अवसर जल्द ही सामने आएंगे इस बात का अंदेशा हो सकता है. इस समय जल्दबाजी में कार्यों को पूरा करने की कोशिश भूल-चूक करा सकती है. छोटी सी भी गलती के कारण सबके सामने शर्मिंदा होने की स्थिति बन सकती है. धैर्य और संयम के साथ कार्यों को आसानी से पूरा किया जा सकता है. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सावधानी रखना चाहिए.
जरा सी गलत निवेश आर्थिक संकट ला सकता है. कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर हो सकता है. कार्य करने की योजना बनाने के साथ उन्हें अमल करना भी आवश्यक है. खेल जगत से जुड़े विद्यार्थियों या लोगों के लिए कुछ नए अवसर जल्द ही आते नजर आ सकते है. पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है. परिवार में किसी के विवाह तय होने से उत्सव का माहौल बन सकता है.
स्वास्थ्य: सस्ती और थकान जैसी परेशानी महसूस हो सकती है. मौसम के असर से खुद का बचाव करें.
आर्थिक स्थिति:आय और व्यय में संतुलन बनाएं. दूसरों को खुश करने के लिए अत्यधिक खर्च न करें.
रिश्ते: परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की तैयारी कर सकते हैं.