मीन (Pisces):-
Cards:- Ace of swords
कार्य करने से ज्यादा स्वप्न देखने की चाहत बन सकती है. काफी समय से ऐसे कार्य को पूरा करने के प्रयत्न कर रहे हैं. जिसका प्रतिफल अभी प्राप्त होना बाकी है. संभव हैं,कि विचारों में कल्पनाशीलता अधिक हो. इन कल्पनाओं को साकार करने की महत्वाकांक्षा आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती है. इस समय किसी संपत्ति को खरीदना या बेचना चाहते हैं. तो समय अच्छा है आपको यह सौदा लाभदायक सिद्ध होगा. किसी से अपने प्रेम का इजहार करने के लिए भी वक्त बेहतर है.
मनचाहे जीवन साथी की तलाश पूरी होती नजर आ रही है. कुछ समय पूर्व मिला किसी व्यक्ति आपकी सोच ने अनुरूप सही है. कार्य क्षेत्र में भी कुछ अच्छे अवसर जल्द ही प्राप्त हो सकते हैं. विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होने की संभावना बन रही है. यह समय अनुकूलता लेकर आया है. जिस भी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे. उसमें सफलता ही मिलेगी. इस बात से निश्चिंत रहे. जरूरत विचारों को सकारात्मक बनाकर आगे बढ़ के अपनी स्थितियों को अच्छा बनाने की है.
स्वास्थ्य: खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे. दिनचर्या को नियमित बनाएं और खान-पान में परहेज करे.
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक जावक बढ़ती हुई नजर आ रही है. अचानक से कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
रिश्ते: प्रिय के साथ एक छोटे से व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. यह व्यवसाय प्रिय को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के लिए शुरू किया जा सकता है.