scorecardresearch
 

Meen Tarot Rashifal 16 March 2026: जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, परिवार संग समय बिताएं

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 16 March 2026: किसी नए विषय का अध्ययन कर सकते है. पुराने मित्रों से मुलाकात हर्षित कर सकती है. ससुराल पक्ष के किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते है. पुरानी यादें किसी के मिलने से ताजा हो सकती है.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

मीन (Pisces):-
Cards:- The Hanged Man 

अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं. वाणी और क्रोध को नियंत्रित करें. जरा जरा सी बात पर बहस ना करें. लोगों की बातों में आकर सामने वाले के खिलाफ अर्नगल बातें ना करें. किसी के उकसाने में ना आए. रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता दें. सामाजिक एवं व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. जरूरत से ज्यादा किसी की मदद ना करें. अपने निर्णय स्वयं ले . सामने वाले की बातों के प्रभाव में आकर निर्णय में परिवर्तन ना करें. संभव है, कि कुछ निर्णय ऐसे हो सकते हैं. जिनको बाद में बदलना मुश्किल हो जाए.

ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. परिवार के साथ समय बिताए. पारिवारिक समस्याओं में अपनी राय दें. जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसी स्थिति में बात को समझने का प्रयास करें. वाणी की मधुरता रिश्तो को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकती है. किसी नए विषय का अध्ययन कर सकते है. पुराने मित्रों से मुलाकात हर्षित कर सकती है. ससुराल पक्ष के किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते है. पुरानी यादें किसी के मिलने से ताजा हो सकती है. 

स्वास्थ्य: गले में तकलीफ काफी बढ़ सकती है. इस समय गले में सूजन महसूस कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह ले सकते हैं. 

रिश्ते: संतान की समस्याओं को सुनकर समाधान ढूंढने की कोशिश की जा सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement