scorecardresearch
 

आज 19 मई 2026 मीन राशिफल: आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे, भेंटवार्ता में विनम्रता दिखाएं

Aaj ka Meen Rashifal 19 May 2026, Pisces Horoscope Today: लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. व्यवस्थागत समझ व स्पष्टता बढे़गी. विविध मामले सकारात्मक रहेंगे. साहस दिखाएंगे.

Advertisement
X
pisces horoscope
pisces horoscope

भावनात्मक मामलों में उतावली न दिखाएं. परिवार के लोगों से चर्चा संवाद में सामान्य रहेंगे. शासन सत्ता के विषयों में सफलता बढ़ेगी. विविध प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. प्रबंधन के प्रयास प्रभावी बनेेंगे. आर्थिक कार्य व्यापार संवार पर रहेगा. पेशेवर संबंधों को मजबूती मिलेगी. अपनों की बातों को अनदेखा नहीं करेंगे. पूर्वाग्रह में नहीं आएं. उच्च संस्कार परंपराएं निभाएं. भवन एवं वाहनादि के मामले पक्ष में हल होंगे. अति उत्साह और आवेश से बचें. निजी मामले पूर्ववत् बने रहेंगे.

नौकरी व्यवसाय- जल्दबाजी में कार्य न करें. अन्य के प्रभाव में आकर निर्णय न लें. सामंजस्यता और अनुशासन रखें. कामकाजी प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. कला कौशल पर जोर रहेगा. करियर में गंभीरता बढ़ाएंगे.

धन संपत्ति- व्यवसाय में सफलता मिलेगीं. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. व्यवस्थागत समझ व स्पष्टता बढे़गी. विविध मामले सकारात्मक रहेंगे. साहस दिखाएंगे.

प्रेम मैत्री- भावनात्मक चर्चा संवाद में धैर्य रखें. भेंटवार्ता में विनम्रता दिखाएं. अपने सरप्राइज दे सकते हैं. भावनात्मक प्रदर्शन बल पाएगा. मन की बात में उतावली न करें. आपसी संपर्क बढ़ाएं. सीख सलाह से चलें. भावुकता से बचें. अतिसंवेदनशील नहीं बनें. जिद व अहंकार से दूर रहें.

स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व पर ध्यान दें. बड़प्पन से काम लें. रहन सहन आकर्षक रहेगा. अतिउत्साह में न आएं. स्वास्थ्य जांच बनाए रखें. स्वार्थ संकीर्णता त्यागें.

आज का उपाय: श्रीरामजी के अनन्य भक्त महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. बहकावे से बचें.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 3, 7 और 9

शुभ रंग : केसरिया

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement