नंबर 6- 24 फरवरी 2026 का मूलांक 6 और भाग्यांक 9 है. आज का दिन अंक 6 के लिए किस्मत की चाल को बेहतर बनाए रखने वाला है. वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी आएगी. चहुंओर सकारात्मकता बनी रहेगी. निजी प्रयासों को संवारेंगे. सभी मामलों में में उपलब्धियां जुडेंगी. लाभ में वृद्धि बनाए रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. घर परिवार संवार पर रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में विनम्र रहेंगे. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति प्रभावी प्रदर्शन से सबको आकर्षित करते हैं. प्रतिभावान कलाकार होते हैं. मूलभूत सिद्धांतों की गहरी समझ होती है. प्रभावपूर्ण जीवन जीते हैं. आज इन्हें साहस बनाए रखना है. चर्चा संवाद में असरदार रहेंगे. रहन सहन आकर्षक रहेगा.
मनी मुद्रा- करियर कारोबार में लाभ ऊंचा बना रहेगा. प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे. जिम्मेदारों की बात पर अमल बढ़ाएंगे. पेशेवरों से सलाह लेंगे. कार्य व्यवसाय में आत्मविश्वास रखेंगे. विभिन्न विषयों को गति देंगे. प्रबंधन बना रहेगा. कार्यगति तेज रखेंगे. कार्यां में निरंतरता रहेगी. जोखिम उठाने से बचें.
पर्सनल लाइफ- करीबी संबंध सहज बनाए रहेंगे. धैर्य से आगे बढ़ेंगे. सबसे प्रेम और स्नेह बनाए रखने का प्रयास रहेगा. परस्पर सहयोग बनाए रहेंगे. स्वजनों का समर्थन उत्साहित रखेगा. भावनाओं का आदर करेंगे. प्रियजनों संग समय बिताएंगे. सुख सामंजस्य बना रहेगा. विनय बढ़ाएंगे. दिखावे से बचें.
हेल्थ एंड लिविंग- सूझबूझ बढ़ाएंगे. खानपान उम्दा बनाए रहेंगे. वरिष्ठों की मदद मिलेगी. संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवन स्तर आकर्षक रहेगा.
फेवरेट नंबर- 3 4 5 6 8 9
फेवरेट कलर- कांसे के समान
एलर्ट्स- उतावली में न आएं. आत्मनियंत्रण बढ़ाएं. जांच बनाए रखें.