मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1
15 मार्च 2026 का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है. अंक 1 के लिए आज का दिन भाग्य बढ़ाने में सहायक है. नेतृत्व को बल मिलेगा. प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे. लोगों को जोडे रख़ने की कोशिश होगी. पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. परिणामों से उत्साहित रहेंगे. निजी जीवन में सुख रहेगा. जीवनशैली प्रभावशाली रहेगी. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति की समझ उच्चस्तर की होती है. अपना और अपनों का जीवन संवारने में आगे होते है. लोगों का संरक्षण बनाए रखते हैं. भाव प्रदर्शन सहज होते हैं. आज इन्हें तेजी बढ़ाना है. योजनागत लक्ष्य साधेंगे. अनुपालन अनुशासन बनाए रहेंगे. रिश्ते निभाएंगे.
मनी मुद्रा- पदोन्न्ति के अवसर बनेंगे. प्रतिभा और प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कारोबार में संवार लाएंगे. विभिन्न आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. सभी को प्रभाव में रखेंगे. परिस्थितियों में सुधार होगा. स्मार्टनेस बढाएंगे. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. योग्यता प्रदर्शन बेहतर बनाए रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- रिश्तों को संवारने की कोशिश होगी. अपनी बात कहने मे संकोच दिखाएंगे. स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर चर्चा आगे बढ़ाएंगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. संबंधों में विश्वास बनाए रहेंगे. प्रियजनों की अनदेखी से बचें. मित्रता प्रगाढ़ होगी. घर में सहजता बनी रहेगी. बड़प्पन रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- कार्य समय से करें. रहन-सहन सामान्य रहेगा. सुविधाओं पर ध्यान देंगे. नीति नियम रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. मनोबल बढ़ेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 4 5 7 9
फेवरेट कलर- गहरा गुलाबी
एलर्ट्स- नीतिनियम से चलें. आलस्य को त्यागें. रुटीन संवारें.