मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1- 10 मार्च 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है. अंक 1 के लिए आज का दिन श्रेष्ठ फल परिणाम बनाए रखने वाला है. करियर कारोबार में तेजी दिखाएंगे. चहुंओर सकारात्मक परिणाम पाएंगे. विभिन्न विषयों में संतुलित ढंग से आगे बढ़ेंगे. पेशेवरों से तालमेल बढ़ाएंगे. समझ बूझ से आगे बढ़ेंगे. घर परिवार में आनंद रहेगा. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति औरों का हित सबसे आगे रखते हैं. पाने से अधिक देने में विश्वास रखते हैं. नीति नियम और वचन बनाए रखते हैं. इन्हें आज नए लोगों से भेंट मुलाकात बढ़ाना है. उत्साह व निरंतरता रखना है. अर्थ वाणिज्य पर ध्यान देंगे. लेनदेन में पहल रखेंगे. कमतर बातों को तूल न दें.
मनी मुद्रा- कामकाज में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे. व्यावसायिक सफलता पर जोर रहेगा. हितलाभ बढ़त पर बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद में बेहतर रहेंगे. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में प्रभावी परिणाम बनेंगे. पद प्रतिष्ठा का ख्याल रखेंगे. व्यक्तिगत विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे.
पर्सनल लाइफ- घर में सुख सौख्य बना रहेगा. परिजनों की खुशी में शामिल होंगे. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा. मित्र संबंध संवार पाएंगे. सभी का सम्मान करेंगे. चर्चा संवाद में बेहतर होंगे. निजी विषयों में धैर्य दिखाएंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा.
हेल्थ एंड लिविंग- सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. भेंटवार्ता में सहजता रखेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. स्वयं पर ध्यान देंगे. साज सज्जा बढ़ाएंगे. उत्साह मनोबल बढ़ा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 3 4 5 7 9
फेवरेट कलर- लाल गुलाबी
एलर्ट्स- मित्रों को समय दें. बड़ों का समर्थन बढ़ाएं.