तुला (Libra):-
Cards:- The Emperor
पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस समय पिता की बातों को ना समझना मुश्किलें बढ़ा सकता है. व्यवसाय में किसी परेशानी के चलते कर्ज उठाना पड़ सकता है. किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात कर नए बदलावों की बात कर सकते है. विचारों में सकारात्मकता लाएं. इस समय किसी भी कार्य को बिना समझे करना नुकसान में डाल देगा. किसी की बातों में आकर अपने कार्यों में बदलाव न लाएं. अपने निर्णय स्वयं लें. पैसों का हिसाब किताब किसी दूसरे के हाथों में न सौंपे.
दूसरों की देखा देखी धन की बर्बादी न करें. परिजनों के साथ व्यवसाय में आ रही समस्याओं को साझा करें. मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है. जीवनसाथी के परिवार की जिम्मेदारियां ले सकते है. इस समय संतान की परेशानियों को समझकर उनकी हिम्मत बढ़ाएं. गलती होने पर अभी सामने वाले पर क्रोध करना उसका आत्मविश्वास कम कर सकता है. लोगों की हरसंभव मदद करें.
स्वास्थ्य: सिर में लगातार बने दर्द को लेकर चिकित्सक से मिल सकते है. संभव हैं, कि आँखों की कोई परेशानी हो.
आर्थिक स्थिति: परिवार में किसी सदस्य की तबियत को लेकर काफी पैसा खर्च हो सकता है.
रिश्ते: जीवनसाथी का बिगड़ैल स्वभाव परिजनों की परेशानियों को बढ़ा सकता है.