तुला- सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे. वाणिज्यिक प्रयासों में गति बनी रहेगी. संपर्क संवाद में पहल बनाए रखेंगे. जानकारी व अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. वरिष्ठ सहयोग देंगे. सूझबूझ बेहतर बनी रहेगी. साहस पराक्रम पर बल बना रहेगा. सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधु बांधवों के सहयोग से उत्साहित बने रहेंगे. अधिकतर ़क्षेत्रों में अनुकूलन रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच कार्य करते रहेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी. भेंटचर्चा में रुचि लेंगे.
नौकरी व्यवसाय- वाणिज्यिक मामलों में उचित में गति बनी रहेगी. करियर व्यापार में सक्रियता दिखाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे. वाणिज्य मामलों में सफलता पाएंगे. परंपरागत व्यवसाय में सक्रियता आएगी.
धन संपत्ति- आर्थिक हितों को बनाए रखेंगे. व्यावसायिक उन्नति के प्रयास बेहतर बनेंगे. प्रतिभा और मेलजोल से उचित परिणाम पाएंगे. यात्रा संभव है. कामकाजी योजनाएं गति लेंगी. करीबी सहयोगी होंगे. निर्णय क्षमता बढ़ेगी.
प्रेम मैत्री- प्रेम पक्ष आपसी विश्वास से आगे बढ़ेंगे. भाईचारा संवार पाएगा. संपर्क एवं संचार से रिश्तों को सुधारेंगे. परस्पर मिठास बढ़ेगी. भेंटवार्ता में विनम्र रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. मेलजोल में आगे बने रहेंगे. मन की बात सहजता से कहेंगे. अपनों में समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सजगता रखेंगे. तेजी से आगे बढेंगे. सहकारिता पर जोर रहेगा. धैर्य और मनोबल ऊंचा रखेंगे. स्वास्थ्य संकेतों पर ध्यान देंगे. आलस्य त्यागें.
शुभ अंक : 3 6 और 7
शुभ रंग : लहसुनिया
आज का उपाय : सबके पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें. मेलजोल बढ़ाएं.