Libra/Tula rashi, Aaj Ka Rashifal- रचनात्मकता और सामंजस्यता को बढ़ाने वाला समय है. अतिथियों का आगमन बना रह सकता है. संपर्क और मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. सुख सौख्य बढ़ेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. जीवन स्तर सुधार पर बना रहेगा.
धनलाभ- कामकाज में तेजी बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. बचत एवं बैंकिंग कार्यों को बढ़ावा देंगे. स्वजनों की सहायता करेंगे. चहुंओर सफलता के संकेत हैं. उल्लेखनीय मामले पक्ष में बनेंगे. जीत का भाव रहेगा. विभिन्न कार्यों में गति आएगी. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. प्रबंधन बढ़ाएंगे. बात स्पष्टता से रखेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में शुभता का संचार बढ़ेगा. कुटुम्बियों संग मिलजुलकर आगे बढ़ेंगे. इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. बड़प्पन का भाव बढ़ेगा. परिजन सहयोगी होंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. प्रेम स्नेह के प्रयास बनाए रखेंगे. परंपरा संस्कार को बढ़ावा देंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- प्रयासों में तेजी आएगी. स्वयं पर ध्यान देंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा. खानपान आकर्षक होगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. श्रेष्ठ कार्या से जुडेंगे. निजी विषयों में सक्रियता आएगी.
शुभ अंकः 6 7 और 8
शुभ रंगः लाइट ब्राउन
आज का उपायः देवी मां चंद्रघंटा की पूजा वंदना साधना करें. व्रत संकल्प निभाएं. परमभक्त हनुमानजी की पूजा वंदना करें. दान धर्म बढ़ाएं. वचन रखें. विनम्र बनें.