सिंह (Leo):-
Cards:- Ten of Wands
आज पूर्व की स्थितियों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है और पुराने कार्य समाप्ति की ओर बढ़ेंगे. आज परिस्थितियां जटिल होने पर भी अपने आत्मविश्वास से उन्हें पूरा करेंगे. आज कार्य का बोझ अधिक रह सकता है और परिवार में विवाह को लेकर कुछ तनाव संभव है. आज अचानक आई जिम्मेदारियों के कारण आपका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है, इसे सुधारने का प्रयास करें. आज संतान की शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था करने में व्यस्त रहेंगे.
स्वास्थ्य: आज पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, चिकित्सक उन्हें स्थान परिवर्तन की सलाह दे सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: आज परिवार के आयोजनों में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है. किसी मित्र की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है.
रिश्ते: जो बीत गया उसे भूलकर आज रिश्तों में नई मधुरता लाने का प्रयास करें.