scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 27 February 2026: सिंह राशि वाले बेवजह किसी से न उलझें, सही जगह करें धन का निवेश

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 27 February 2026: किसी नई नौकरी की शुरुआत हो सकती हैं. इस समय कुछ नए और जुझारू लोगों के साथ मित्रता हो सकती है. अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करें.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

सिंह (Leo):-
Cards:- King of Swords

पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकते है. संभव हैं, कि स्वयं के जीवन को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय लेना पड़े. हालांकि  कोई भी निर्णय लेना आसान नहीं है. फिर भी इस समय की नजाकत को देखते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करें. कभी कभी कार्यों को सुचारू रूप से चलने के लिए थोड़ा सख्त होना पड़ें. कुछ सहयोगियों के बीच चलते हुए तनाव में बेवजह उलझ सकते हैं. बार बार किसी स्थिति में अपने ऊपर लगे हुए आरोपों में खुद को निर्दोष साबित करना पड़ सकता हैं. जिसके चलते गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ने लग रही है. बात बात पर दूसरों पर गुस्सा उतार सकते है. इस स्थिति को परिवर्तित करने का प्रयास करें. जल्द ही कुछ बड़े अवसर कार्य क्षेत्र में आते दिखाई दे सकते हैं. किसी नई नौकरी की शुरुआत हो सकती हैं. इस समय कुछ नए और जुझारू लोगों के साथ मित्रता हो सकती है. अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करें. गलत कार्य और लोगों का समर्थन न करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: नाक की हड्डी थोड़ी बढ़ सकती है. जिसके चलते सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति: किसी बड़े बुजुर्ग की संपत्ति मिल सकती है. इस धन को सही जगह निवेश करने की योजना बना सकते हैं. 

रिश्ते: कुछ लोगों के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों को सुधार सकते हैं. भाई के साथ थोड़ा मन मुटाव हो सकता हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement