scorecardresearch
 

Singh Tarot Rashifal 23 February 2026: ईमानदारी दिखाएंगे,दांत दर्द परेशान कर सकता है

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 23 February 2026: संतान प्राप्ति की सूचना मिल सकती है.कभी कभी कुछ कठोर निर्णय कार्य क्षेत्र या व्यक्तिगत जीवन में लेने पड़ सकते हैं.इससे काफी आर्थिक लाभ मिल सकेगा.

Advertisement
X
leo horoscope
leo horoscope

 5.सिंह (Leo):-
 Cards:- The Emperor 

लंबे समय से किसी कार्य के अटके रहने के कार्य काफी तनाव हो सकता है. ऐसी स्थिति में किसी कार्य को लेकर आपका किसी सहयोगी के साथ तनाव हो सकता हैं.सामने वाला किसी भी तरह से इस तनाव को खत्म करने की मंशा नहीं रख रहा है.परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी करते आए है. प्रेम संबंध में प्रिय से आर्थिक स्थिति में अंतर होने के कारण परिजन इस संबंध को लेकर खुश नहीं हैं.परिजनों को मनाने की कोशिश कर सकते है.कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ किसी परियोजना को लेकर मतभेद हो रहे है.जिसके चलते कुछ लोग बुराई कर सकते है.

व्यवहार कुशलता और ईमानदारी के चलते उच्च अधिकारियों की प्रशंसा पाते आए है.यह बात कुछ लोगों को पसंद नही है.इस मतभेद का अन्य लोगों को फ़ायदा न उठाने दे. संतान प्राप्ति की सूचना मिल सकती है.कभी कभी कुछ कठोर निर्णय कार्य क्षेत्र या व्यक्तिगत जीवन में लेने पड़ सकते हैं.संभव हैं, कि कुछ लोग इस निर्णय से खुश ना हो.पर भविष्य की बेहतरी के लिए यह कदम उठाना ही पड़ेगा.

स्वास्थ्य : लंबे समय से दांत दर्द परेशान कर रहा है.किसी भी समस्या को नजरंदाज करना समस्या को और बढ़ा सकता है.

आर्थिक स्थिति: व्यवसाय को आगे ले जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं.इससे काफी आर्थिक लाभ मिल सकेगा.खर्चों पर नियंत्रण रखें.

रिश्ते : काफी समय बाद प्रिय से मिलने की खुशी महसूस कर सकेंगे.संतान के साथ उसकी शिक्षा को लेकर विमर्श कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement