सिंह (Leo):-
Cards:- Knight of Pentacles
पैसों के लेनदेन को लेकर किसी बड़े विवाद में फंस सकते है. किसी से व्यवसाय में लिया गया पैसा सामने वाला वापस मांग सकता है. इस समय पिता से सहयोग ले सकते हैं. व्यवसाय में धन की व्यवस्था न होने पाने के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को रोकना पड़ सकता हैं. इस स्थिति में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. संभव है,इस समय जीवनसाथी की फिजूल खर्ची चिढ़ा सकती है. परिवार के साथ अपनी परेशानियों को साझा कर सकते हैं. किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह इस परेशानी से बाहर निकलने में सहयोग करेगी.
इस बात का विश्वास रखें. कार्य की शुरुआत के समय आने वाले जोखिमों का कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाए. जिसके चलते एक बड़ा जोखिम सामने आ सकता है. इस जोखिम से बाहर निकालने के लिए आपको कार्य शैली में बदलाव के साथ अभी तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन करना पड़ेगा.
जल्दबाजी में किए गए किसी कार्य के चलते आप किसी बड़ी परेशानी में फंसते फंसते बच पाए है. इस समय धैर्य और संयम के साथ आ रही परिस्थितियों का शांतिपूर्वक ढंग से विश्लेषण कीजिए और फिर आगे बढ़ाएं. किसी के बहकावे में ना आयें. संभव हैं, कि सामने वाला आपको मतिभ्रम करने की कोशिश कर रहा हो.
स्वास्थ्य: नुकीली झाड़ियां में फंसने के कारण छोटे-छोटे कई घाव हो सकते हैं. इस समय इन घावों को लेकर लापरवाही न करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से काफी सुदृढ़ है. किंतु किसी की मदद करने में कंजूसी दिखा सकते हैं.
रिश्ते: जीवनसाथी के रहते हुए किसी अन्य व्यक्ति से बने हुए संबंध आपको तनाव दे सकते हैं.