सिंह (Leo):-
Cards:- The Star
किसी नए व्यवसाय की शुरुआत में की गई मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम दे सकते है. वैवाहिक बंधन में बंध सकते है. ऐसी महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखें. जो किसी अन्य को नुकसान पहुँचा सकती हो. भाषा और काम करने की वाक् शैली और काम करने की क्षमता नए अवसर प्राप्त करने में सहायक होगी. ऐसी कोई जानकारी को साझा न करें. जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो. शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है.
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. किसी पुरानी गलती को दोहराने से बचें. अन्यथा आगे बड़ी मुश्किल आ सकती है. उच्च अधिकारियों के साथ नम्रता पूर्ण व्यवहार उन्हें प्रभावित कर सकता है. कार्य क्षेत्र में कार्यों को लेकर प्रशंसा प्राप्त हो सकती है. इससे मान सम्मान भी बढ़ेगा. यदि संतान किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रही है. तो निश्चित ही अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे. परिवार के लिए शुभ कार्य को लेकर करीबी लोगों और रिश्तेदारों से विचार विमर्श कर सकते है. गुस्से पर काबू रखें. कार्य क्षेत्र का तनाव परिजनों पर न उतारें.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव को दूर करने की लिए योगा और ध्यान साधना का सहारा ले सकते है.
आर्थिक स्थिति:किसी यात्रा या किसी आयोजन में शामिल होने के दौरान कीमती वस्तुओं को लेकर सजग रहें.
रिश्ते: किसी बात को छुपाने को लेकर जीवनसाथी शक कर सकता है.