सिंह - श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाने में सबका सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा. प्रियजनों का आगमन होगा. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. वाणी व्यवहार से सभी का मन जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेेंगे. रक्त संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. तेजी बनाए रखेंगे. अतिथिगण आ सकते हैं. श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे. सफलता से उत्साहित रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- व्यवसाय में प्रभावशाली बने रहेंगे. परंपरागत कार्यों पर ध्यान देंगे. शुभ प्रस्तावों में वृद्धि होगी. जीत पर जोर रहेगा. कार्य प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. पेशेवर चर्चा में शामिल होंगे.
धन संपत्ति- संग्रह संरक्षण रुचि लेंगे. आर्थिक अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. बैंकिंग के कार्य बनेंगे. सुख वैभव में वृदिध होगी. निसंकोच आगे बढेंगे. धनधान्य बढ़ेगा. संपत्ति के मामले सधेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रियजनों का आगमन होगा. प्रभावी प्रस्ताव मिलेंगे. प्रेम में मधुरता बढ़ेगी. भव्य आयोजन में शामिल होंगे. सबका आदर सम्मान रखेंगे. प्रिय से भेंट होगी. अपनों को सरप्राइज करेंगे. स्वजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे. संबंध बल पाएंगे. मन के मामले संवरेंगे. मित्रों का समर्थन मिलेगा.
स्वारथ्य मनोबल- बड़प्पन बढ़ेगा. व्यवस्था पर फोकस रखेंगे. खानपान पर जोर रहेगा. उत्साह से कार्य करेंगे. लक्ष्य पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व संवारेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा.
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. साज संवार रखें.
शुभ अंक : 1, 3 और 9
शुभ रंग : ऐप्पल रेड