scorecardresearch
 

Kal Ka Rashifal 28 May 2026: कुंभ राशि वालों के बिजनेस में आएगा उछाल! जानें क्या कहती है आपकी राशि

Kal Ka Rashifal 28 May 2026: कल वाणिज्यिक मामले उम्मीद के मुताबिक रहेंगे.वरिष्ठों की सलाह से आगे बढ़ें,  सभी से मेलजोल बढ़ाएं.महत्वपूर्ण मुलाकातों में खुद पहल करें.आलस्य का त्याग करें, वातावरण आपके अनुकूल है.सामाजिक कार्यों और सूचनाएं जुटाने में आगे रहेंगे

Advertisement
X
कल आपके जीवन में खुशियां बढ़ी रहेंगी.
कल आपके जीवन में खुशियां बढ़ी रहेंगी.

मेष राशि
कल आप महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय रहेंगे,  उद्योग-कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाएंगे.  टीम वर्क में सामंजस्य बढ़ेगा . साथी आपके लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार होंगे. वाणी और व्यवहार में संतुलन रखें.  प्रबंधन के कार्य आसानी से सधेंगे. साझा कार्यों में तेजी आएगी. पेशेवर जीवन में उत्साह बना रहेगा.  जमीन-भवन से जुड़े मामले आपके अनुकूल होंगे. व्यापार में लाभ बढ़ेगा.  मित्रों व स्वजनों का सहयोग मिलेगा, जिससे भावनात्मक रिश्तों को बल मिलेगा. दिनचर्या अनुशासित रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. 

शुभ रंग: ऐप्पल रेड | शुभ अंक: 1, 3, 7, 9

उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें.  पीली वस्तुओं का दान करें . 

वृष राशि
कल कामकाजी मित्रों को साथ लेकर अपनी योजनाएं आगे बढ़ाएं. किसी भी प्रकार के धोखे या बहकावे में आने से बचें. अधिकारियों की बात पर ध्यान दें.  लेनदेन में सावधानी बरतें, अपने निवेश व बजट को नियंत्रित रखें.  उधार के लेनदेन से पूरी तरह बचें.  कार्यक्षेत्र में तैयारियां मजबूत रखें. अवरोधों को धैर्य से दूर करें. रिश्तों में विश्वास और सहज संवाद बनाए रखें. किसी भी अतार्किक प्रतिक्रिया से बचें. स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग-प्राणायाम करें और रुटीन संवारें. 

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 3, 6, 7, 9

उपाय: श्रीहरि और मां लक्ष्मी की आराधना करें.  पीली वस्तुओं का दान करें . 

Advertisement

मिथुन राशि
कल आपके जीवन में खुशियां बढ़ी रहेंगी.  मित्रों के समर्थन से उत्साह चरम पर रहेगा.आप विवेक और विनम्रता से काम लेंगे. कार्यक्षेत्र में बिना संकोच आगे बढ़ेंगे.घर में सुखद वातावरण रहेगा.व्यक्तिगत प्रदर्शन और कला-कौशल में निखार आएगा.कामकाज में शुभता रहेगी . आप अनुभवियों की सलाह से साख मजबूत करेंगे.लाभ में वृद्धि के योग हैं.अपनों से दिल की बात कह पाएंगे, जिससे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे.खानपान बेहतर रहेगा . मनोबल ऊंचा रहेगा. 

शुभ रंग: आंवला | शुभ अंक: 1, 3, 5, 7

उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान और कार्यों में तेजी बनाए रखें. 

कर्क राशि
कल अत्यधिक सोच-विचार और मानसिक चिंता से बचें.परिजनों के सामने अपना मत रखने में संकोच हो सकता है.कार्य की गति तेज रहेगी, इसलिए पूरे साहस से आगे बढ़ें.भावनात्मक बातचीत में धैर्य रखें.  बड़ों का सानिध्य लें.भवन और वाहन के मामलों में रुचि बढ़ेगी.सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें, अन्यथा अपनों से मतभेद हो सकते हैं.अधिकारियों से तालमेल रहेगा.सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा.बड़बोलेपन और जिद से दूर रहें.नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं. 

शुभ रंग: भगवा | शुभ अंक: 1, 2, 3, 7

उपाय: विष्णु-लक्ष्मीजी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान करें और अपनी सोच बड़ी रखें.

सिंह राशि
कल वाणिज्यिक मामले उम्मीद के मुताबिक रहेंगे.वरिष्ठों की सलाह से आगे बढ़ें,  सभी से मेलजोल बढ़ाएं.महत्वपूर्ण मुलाकातों में खुद पहल करें.आलस्य का त्याग करें, वातावरण आपके अनुकूल है.सामाजिक कार्यों और सूचनाएं जुटाने में आगे रहेंगे.भाई-बंधुओं के साथ सुख से समय बीतेगा.कार्यक्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन से तेजी से लक्ष्य प्राप्त करेंगे.आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा.पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा .  मित्र सहयोगी होंगे.आपका व्यक्तित्व प्रभावी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. 

Advertisement

शुभ रंग: स्वर्णिम | शुभ अंक: 1, 3, 7

उपाय: श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं . 

कन्या राशि
कल परिवार में आनंद और उत्सव का माहौल रहेगा.सबके साथ खुशियों भरा वक्त बीतेगा. आप लक्ष्यों को हासिल करेंगे.कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से भेंट होगी.  महत्वपूर्ण कार्य तेजी से पूरे होंगे.करियर-कारोबार में गति अच्छी रहेगी. आपका मधुर व्यवहार सबका दिल जीत लेगा.सुखद यात्रा और अतिथि आगमन के योग हैं.आय और बचत पर ध्यान दें.पेशेवरों का सम्मान करें.प्रेम पक्ष मजबूत होगा.  मूल्यवान उपहार मिल सकता है. मनोबल ऊंचा रहने से सेहत अच्छी रहेगी. 

शुभ रंग: पाइनेपल | शुभ अंक: 1, 3, 5, 7

उपाय: भगवान विष्णु और मां महालक्ष्मीजी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान करें.

तुला राशि
कल आप नए प्रयासों में रुचि लेंगे.आपके साहस और पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे.जीवनस्तर में सुधार आएगा . इच्छित लोगों से भेंट होगी.परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा .व्यवहार में मिठास बनी रहेगी.कार्यक्षेत्र में सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा.  योजनाएं गति पकड़ेंगी.कला-कौशल और रचनात्मकता से आर्थिक लाभ मजबूत होगा.प्रियजनों की बातें सुनें,  निजी जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें.दिनचर्या व्यवस्थित रहने से स्वास्थ्य और स्मरण शक्ति बेहतर होगी. 

शुभ रंग: घी के समान | शुभ अंक: 3, 6, 7

उपाय: श्रीहरि और महालक्ष्मीजी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान दें और स्वभाव में सरलता रखें.

Advertisement

वृश्चिक राशि
कल खर्चों की अधिकता रह सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें.निवेश के मामलों में पूरी सजगता बरतें.धर्म-कर्म और दान के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन दिखावे से बचें.किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं.अनजान लोगों से उचित दूरी बनाए रखें . अदालती मामलों में सतर्क रहें.कार्यक्षेत्र में नियमों और अनुशासन का पालन करें.बातचीत में सीमित और मधुर शब्दों का प्रयोग करें.धूर्त लोगों से सावधान रहें.व्यवस्थित दिनचर्या अपनाएं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. 

शुभ रंग: सिंदूरी लाल | शुभ अंक: 1, 3, 7, 9

उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान करें और दिखावा न करें.

धनु राशि
कल आप कामकाज में तेजी लाएंगे और सूझबूझ से कारोबार को आगे बढ़ाएंगे.सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा.नियमों का पालन करते हुए आर्थिक प्रबंधन को मजबूत करेंगे.नए समझौतों में गति आएगी.महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा.  करियर में सक्रियता आएगी.आय के नए स्रोत बन सकते हैं.प्रेम पक्ष और व्यक्तिगत संबंध अपेक्षा से बेहतर रहेंगे.मनोरंजन के अवसर मिलेंगे.  घर में मिठास बढ़ेगी.आपका व्यवहार प्रभावी रहेगा, जिससे मनोबल और स्वास्थ्य दोनों सुधरेंगे. 

शुभ रंग: हल्दी के समान | शुभ अंक: 1, 3, 7, 9

उपाय: श्रीहरि विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं और बड़प्पन रखें.

मकर राशि
कल आपका करियर नई ऊंचाइयों पर होगा.प्रबंधन के बेहतरीन अवसर मिलेंगे.  लंबित धन की प्राप्ति होगी.पैतृक मामले सुलझेंगे. अधिकारियों से सामंजस्य अच्छा रहेगा.कार्यक्षेत्र में सहकर्मी मददगार होंगे. आपकी जवाबदेही बढ़ेगी.मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.  अपनों के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे.निजी चर्चाओं में उत्साह रहेगा.खानपान बेहतर रखने और निरंतरता बनाए रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. 

Advertisement

शुभ रंग: पीतांबरी | शुभ अंक: 7, 8, 9

उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की वंदना करें.पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं और मदद करते रहें.

कुंभ राशि
कल आप अपने आत्मविश्वास और आस्था के बल पर हर क्षेत्र में शानदार परिणाम पाएंगे.प्रबंधन के कार्य गति पकड़ेंगे . व्यापार में बड़ा उछाल आ सकता है.धार्मिक गतिविधियों से जुड़ाव बढ़ेगा.शिक्षा और ज्ञान पर जोर रहेगा.योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा.सत्ता से जुड़े लंबित मामले सुलझेंगे.सबको साथ लेकर चलेंगे,  व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी.आपकी सोच ऊंची रहेगी . लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने से स्वास्थ्य व मनोबल अच्छा रहेगा. 

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 3, 7, 8, 9

उपाय: श्रीहरि और महालक्ष्मी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान करें और पीड़ित की सहायता करें.

मीन राशि
कल व्यर्थ की छोटी बातों में उलझकर अपना समय और ऊर्जा नष्ट न करें.परिजनों की सलाह को अनदेखा न करें.  कामकाज में लापरवाही से बचें.जल्दबाजी में कोई समझौता न करें, भारी सामान उठाने से बचें.अनजान लोगों से दूरी रखें, किसी के बहकावे में न आएं.बजट के अनुसार ही चलें.रिश्तों में सहजता बनाए रखें,  अपनी बात स्पष्टता व मधुरता से कहें.खानपान में सात्विकता रखें, जिद का त्याग करें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. 

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1, 3, 7, 9

Advertisement

उपाय: भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की पूजा करें.पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं.परोपकार का भाव रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement