scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 23 February 2026: धन प्राप्ति हो सकती है, जीवनसाथी से मिल सकते हैं

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 23 February 2026: अपनी खुशियों में दूसरों को शामिल करें.इससे मन को शांति और सुकून मिल सकता हैं.संतान की परेशानियों को समझे और उसका निवारण कर सकते है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Nine of cups

कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होती नज़र आएगी.संतान सुख की प्राप्ति हो सकती हैं.कार्य क्षेत्र में आया कोई नया अधिकारी आपको पदोन्नति का अवसर दे सकता हैं.नए विभाग और नए कार्यभार की प्राप्ति हो सकती हैं.नए स्थान पर जाकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच मन में बन सकती हैं.जल्द ही कठोर परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिल सकता हैं.

कार्यों को पूरी ईमानदारी से पूरा करें.बेइमानी या लापरवाही कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती हैं.और आने वाले अवसर से वंचित हो सकते हैं.कार्यों में प्राप्त सफलता को अधिकार मानकर अहंकारी न हो जाए. अहंकार लोगों से दूर कर सकता हैं.दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें.अपनी खुशियों में दूसरों को शामिल करें.इससे मन को शांति और सुकून मिल सकता हैं.संतान की परेशानियों को समझे और उसका निवारण कर सकते है.

स्वास्थ्य:लंबे समय से खांसी हो रही हैं.चिकित्सक ने कुछ जरूरी जांचे करवाने की सलाह दी हैं.

आर्थिक स्थिति: अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती हैं.इस धन का सदुपयोग करें,व्यर्थ में अपने खर्चे न बढ़ाएं.

रिश्ते: विवाह प्रस्ताव मिल सकता हैं.सामने वाला मनचाहे जीवनसाथी की कल्पना पर खरा उतर सकता हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement