scorecardresearch
 

Mithun Tarot Rashifal 19 February 2026: आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, काम में जल्दबाजी न करें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 19 February 2026: जल्दबाजी के चलते किसी कार्य करने से चूक सकते है. जिसके चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Five of cups

कुछ ऐसी बातें किसी करीबी व्यक्ति के बारे में सुनने को मिल सकती है. जो काफी खराब हो सकती है. इस समय सामने वाले की भावनाओं को समझने का प्रयास कर सकते है. निजी बातों को कार्य क्षेत्र में लोगों के साथ साझा ना करें. संभव हैं, कि कार्यों की सफलता से कोई सहयोगी ईर्ष्यावश उन निजी बातों को सार्वजनिक कर सकता है. वर्तमान परिस्थितियों में किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.

इस स्थिति में सभी लोगों से बातचीत कर इस विवाद को खत्म करने की सोच रख सकते है. इस समय कोई व्यक्ति पारिवारिक जीवन में गलतफहमी उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है. जरा सी भी लापरवाही सभी लोगों के रिश्ते आपस में खराब कर सकती है. जल्दबाजी के चलते किसी कार्य करने से चूक सकते है. जिसके चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव हो सकता है. 

स्वास्थ्य: कान से कुछ समय से कम सुनाई दे सकता है. घरेलू उपचार कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए किसी धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त न होने के कारण किसी बड़े निवेश का हिस्सा बनने से आशंकित हो सकते हैं. 

रिश्ते: प्रिय के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. इस जगह पर आने की इच्छा काफी समय से बनी हुई हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement