मिथुन (Gemini)
Cards: The Tower
आज बेवजह की बहस में उलझने से अपना बचाव करें. अपने विवेक का इस्तेमाल कर लोगों के साथ रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करें. साझेदारी वाले व्यवसाय और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से आज नुकसान हो सकता है, इनसे बचकर रहें. किसी को धोखा देने की नीयत से कार्य न करें, अन्यथा बुरे परिणाम सामने आ सकते हैं. आज अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाएं. किसी सहयोगी की मदद कार्य की कठिनाइयों को कम करने में मददगार साबित होगी. आज उच्च अधिकारी के साथ गहमागहमी हो सकती है, ऐसे में माफी मांगकर स्थिति को शांत करना ही उचित रहेगा. आज आप नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. रिश्तों में तनाव और कुछ कड़वे अनुभव आज मिल सकते हैं, इसलिए सजग रहें.
स्वास्थ्य: आंखों में जलन की समस्या हो सकती है. चिकित्सक से परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति: दिया हुआ उधार वापस मिलने की उम्मीद आज भी कम है, जिससे तनाव हो सकता है.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे.